फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Namgya Khab Shipkila Road restored after six months in Kinnaur in Himachal Pradesh

छह माह बाद नमज्ञा-खाब-शिपकीला सड़क यातायात के लिए बहाल

Mon, 06 Apr 2020 04:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर बीरबल नेगी, अमर उजाला नेटवर्क, सांगला(किन्नौर)
बीरबल नेगी, अमर उजाला नेटवर्क, सांगला(किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Apr 2020 04:24 AM IST
विज्ञापन
Namgya Khab Shipkila Road restored after six months in Kinnaur in Himachal Pradesh
नमज्ञा-खाब-शिपकीला सड़क - फोटो : अमर उजाला

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाली भारत तिब्बत सीमा के साथ लगते सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाली नमज्ञा-खाब-शिपकीला सड़क छह माह के बाद यातायात के लिए बहाल कर दी गई है।

विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 30 किलोमीटर मार्ग को बहाल कर दिया है। देश की सीमा पर तैनात आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवानों को लाभान्वित करने वाली सड़क बहाल होने से जवानों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


भारत तिब्बत सीमा के साथ सटे क्षेत्र को जोड़ने वाली नमज्ञा-खाब-शिपकीला सड़क बीते नवंबर माह में बर्फबारी के कारण बाधित हो गई थी। इसके बाद जिले में बर्फबारी का सिलसिला लगातार चलता रहा। करीब 30 किलोमीटर मार्ग बाधित होने के कारण देश सीमा पर सुरक्षा के लिहाज से तैनात किए गए करीब 100 जवानों को राहत और खाद्य सामग्री पहुंचाने में काफी कठिनाइयां पेश आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी माह से सीमा सड़क संगठन बाधित मार्ग को बहाल करने में जुट गया था। लॉकडाउन के चलते दिए गए सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों का पालन करते हुए सीमा सड़क संगठन की मशीनों और मजदूरों ने युद्ध स्तर पर कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed