{"_id":"6afc5a9dbcf97601b707e49a","slug":"names-of-thousands-of-tenants-missing-from-high-tech-waste-collection-billing-system-shimla-news-c-19-sml1002-821442-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कूड़ा बिल वसूली के हाईटेक सिस्टम से हजारों किरायेदारों के नाम गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कूड़ा बिल वसूली के हाईटेक सिस्टम से हजारों किरायेदारों के नाम गायब
विज्ञापन
पहले किरायेदारों के नाम से जारी होते थे बिल, अब टेनेंट वन, टू और थ्री के नाम से आ रहे बिल, भुगतान करने में हो रही दिक्कत
राजधानी में 60 हजार घरों से उठता है कूड़ा
निगम दफ्तर के चक्कर काट रहे भवन मालिक
अशोक चौहान
शिमला। राजधानी में कूड़ा बिल जारी करने के लिए नगर निगम की ओर से तैयार किए गए नए हाईटेक सिस्टम ने हजारों किरायेदारों के नाम गायब कर दिए हैं। निगम के रिकॉर्ड में किरायेदारों के नाम की जगह अब टेनेंट वन, टेनेंट टू और टेनेंट थ्री दर्ज हो रहा है। इसके चलते लोगों को बिना नाम वाले बिल जारी किए जा रहे हैं। इससे भवन मालिकों और किरायेदार दोनों की परेशानी बढ़ गई है।
भवन में रहने वाले किस किरायेदार का बिल कितना है, इसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। बिलों में नाम की जगह टेनेंट वन, टू और थ्री दर्ज होने से भवन मालिकों को रिकॉर्ड का मिलान करने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। यहां भी उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। सॉफ्टवेयर की धीमी गति के कारण रिकॉर्ड अपडेट करवाने के लिए सुबह कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को शाम तक इंतजार करना पड़ रहा है। नए सिस्टम में अचानक किरायेदारों के नाम कैसे गायब हो गए, इस पर नगर निगम के पास भी फिलहाल कोई स्पष्ट जवाब नहीं है।
निगम अधिकारियों का कहना है कि नए सॉफ्टवेयर में कई उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड अपडेट नहीं हो पाया है। इसी वजह से बिलों से किराएदारों के नाम गायब हुए हैं। लोगों को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपना रिकॉर्ड अपडेट करवाने के लिए कहा जा रहा है। दूसरी ओर सॉफ्टवेयर के बार-बार ठप होने से निगम कर्मचारी भी परेशान हैं। उन्हें रिकॉर्ड अपडेट करने और बिल जारी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि शहर के ज्यादातर लोगों को अभी अगस्त या सितंबर के ही बिल जारी हुए हैं। इन बिलों में भी कई तरह की गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। इन्हें ठीक करवाने के लिए लोगों को बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अंजलि चौहान ने कहा कि कई किरायेदारों के नाम बिलों से गायब हुए हैं। शिकायत मिलने पर अब इनका रिकॉर्ड अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
पहले नाम के साथ जारी होते थे बिल
शिमला शहर में करीब 60 हजार घरों से कूड़ा उठाया जाता है। इनमें बड़ी संख्या किरायेदारों की है। शहर में कई ऐसे भवन हैं, जहां आठ से दस किरायेदार तक रहते हैं। पहले किरायेदार और संबंधित भवन मालिक के नाम के साथ उनके मोबाइल नंबर पर कूड़े का बिल जारी होता था। यही नहीं उपभोक्ता खुद भी अपना बिल निकालकर उसका भुगतान कर सकते थे। अगस्त से नगर निगम ने पुराना सॉफ्टवेयर बदल दिया। सरकार के निर्देश पर शुरू किए नए सिटीजन सेवा पोर्टल पर जब सभी उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड स्थानांतरित किया गया तो इसमें कई लोगों के नाम गायब हो गए। इनमें ज्यादातर किरायेदार शामिल हैं। अब इनके बिल नाम के बजाय टेनेंट वन, टेनेंट टू और टेनेंट थ्री के नाम से जारी हो रहे हैं। भवन मालिकों को मिल रहे बिलों में किरायेदारों के नाम की जगह केवल अलग-अलग बिल राशि दर्ज है। कई जगह किरायेदारों के बिल जारी हो गए हैं, जबकि भवन मालिक का बिल अटका हुआ है। इससे उपभोक्ताओं को बिलों की पहचान और भुगतान करने में परेशानी हो रही है।