फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nalagarh Youth abducted thrown into canal along with vehicle Bunga Sahib Punjab

Solan: नालागढ़ के युवक को अगवा कर पंजाब के बूंगा साहिब में गाड़ी समेत नहर में फेंका

Sun, 16 Apr 2023 08:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Apr 2023 08:36 PM IST
सार

कुछ लोगों ने गाड़ी का पीछा किया। देर शाम पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पाया कि गाड़ी नहर में गिरी। गाड़ी गिरने के बाद लाडी तो बाहर निकल गया, लेकिन जतिन पानी में डूब गया।

विज्ञापन
Nalagarh Youth abducted thrown into canal along with vehicle Bunga Sahib Punjab
जतिन - फोटो : संवाद

विस्तार

नालागढ़ की दभोटा पंचायत के रामपुर गांव के एक युवक को बड़ा बसोट गांव के एक युवक ने पहले अगवा किया, फिर पंजाब के बूंगा साहिब में ले जाकर गाड़ी समेत युवक को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गाड़ी को नहर से निकाल लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब 6:30 बजे बड़ा बसोट का लाडी (27) रामपुर के जतिन (18) पुत्र हेमराज को अपनी गाड़ी में बैठाकर पंजाब की ओर ले गया। जब हेमराज को इसकी भनक लगी तो उसने दभोटा पुलिस में बेटे को अगवा करने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से दोनों की लोकेशन हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर बूंगा साहिब के समीप पाई। इस बीच कुछ लोगों ने गाड़ी का पीछा किया।
विज्ञापन


देर शाम पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पाया कि गाड़ी नहर में गिरी। गाड़ी गिरने के बाद लाडी तो बाहर निकल गया, लेकिन जतिन पानी में डूब गया। पुलिस को देखते ही लाड़ी मौके से भाग गया। जिस पर पुलिस ने उसे देर रात पंजाब के किरतपुर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नालागढ़ के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर नेे बताया की हेमराज ने शिकायत दी थी कि उनके बेटे जतिन को लाडी नाम का लड़का अपनी गाड़ी में बैठा कर पंजाब की ओर ले गया है। इस पर पुलिस युवक के फोन की लोकेशन के आधार पर पंजाब पहुंची तो गाड़ी नहर में पाई गई है। लाडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे युवक की नहर में तलाश की जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed