Nalagarh Truck Union: नालागढ़ ट्रक यूनियन ने घटाया मालभाड़ा, दिल्ली के लिए 500 रुपये कम लगेंगे
हिमाचल प्रदेश की ट्रक यूनियन नालागढ़ ने बुधवार से मालभाड़ा कम कर दिया है। केंद्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क कम कर इसके दाम कम किए हैं। इसलिए यूनियन ने भाड़ा कम किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजल के दाम कम होने से हिमाचल प्रदेश की ट्रक यूनियन नालागढ़ ने बुधवार से मालभाड़ा कम कर दिया है। अब दिल्ली 19,227 रुपये में 11 टन माल पहुंचेगा। इससे पहले 19,714 रुपये में दिल्ली माल जा रहा था। करीब 500 रुपये भाड़ा कम हुआ है। ट्रक यूनियन ने बीबीएनआईए के साथ एमओयू साइन किया है कि जैसे ही डीजल का दाम एक रुपये बढ़ता है तो 30 पैसे भाड़ा प्रति किमी बढ़ जाएगा। अगर एक रुपये कम होता है, 30 पैसे भाड़ा कम होगा। केंद्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क कम कर इसके दाम कम किए हैं। इसलिए यूनियन ने भाड़ा कम किया है। ट्रक यूनियन के प्रधान विद्यारत चौधरी ने बताया कि डीजल के लगातार दाम बढ़ने से ट्रक संचालकों के तेल का खर्चा पूरा करना काफी कठिन हो रहा है।
प्रदेश सरकार ने पहले ही यहां पर डीजल और पेट्रोल के दाम अन्य जिलों से कम रखे हुए है और अब केंद्र की और से उत्पाद शुल्क कम होने से पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी आई है। उन्होंने बताया कि पहले डीजल का एक रुपये बढ़ने पर 35 पैसे भाड़ा बढ़ता था। बीबीएनआईए ने इसे कम करने को कहा था। जिस पर यूनियन ने पांच पैसे कम कर दिए थे। अब एक रुपये दाम बढ़ने पर 30 पैसे ही भाड़ा बढता है। ट्रक संचालक कृष्ण कौशल, हरनेक ठाकुर, दीपू पंडित, पंकज कौशल, अशोक शर्मा, सतविंद्र सिंह सैणी ने बताया कि डीजल के दाम कम होने ट्रक संचालकों को राहत मिली है।
भाड़े की नई दरें
स्टेशन पहले का भाड़ा अब भाड़ा
चेन्नई 117,657 113,916
कोलकाता 76,398 73,673
मुंबई 73758 71,232
तेजपुर 124 530 121032
दिल्ली 19714 19227