फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Naib Subedar Anil gets army medal for the third time, he killed seven terrorists

नायब सूबेदार अनिल ने तीसरी बार पाया सेना मेडल, मार गिराए थे सात आतंकी

Sun, 16 Aug 2020 10:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिझड़ी (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, बिझड़ी (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 16 Aug 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Naib Subedar Anil gets army medal for the third time, he killed seven terrorists
नायब सूबेदार अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला

74वें स्वतंत्रता दिवस पर पिछले 24 वर्षों से भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स 9 पैरा कमांडो में सेवाएं दे रहे बिझड़ी के नायब सूबेदार अनिल कुमार को तीसरी बार सेना मेडल से नवाजा गया है। 27 जुलाई, 1978 को एक्स सूबेदार मेजर जगतराम के घर जन्में अनिल कुमार बचपन से जांबाज रहे हैं। पिता से प्रेरणा लेते हुए उनकी ही यूनिट में भर्ती हुए। उन्हें तीन बार सेना मेडल से नवाजा गया है।

विज्ञापन


भर्ती होने के महज 6 वर्ष बाद ही उन्होंने 2003 में जम्मू के पुंछ में दो आतंकवादियों को मार गिराया था। तब उन्हें सेना कमांडर ने सेना मेडल से नवाजा था। इसके बाद 2 मई, 2016 को जम्मू के कुपवाड़ा में उन्होंने फिर दो आतंकवादियों को मार गिराया था। इस पर उन्हें 26 जनवरी, 2017 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सेना मेडल से सम्मानित किया।
विज्ञापन

 

Naib Subedar Anil gets army medal for the third time, he killed seven terrorists
नायब सूबेदार के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

इस बार उन्होंने पंजाब से हथियार लेकर श्रीनगर जा रहे तीन आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा है। टोल प्लाजा उधमपुर के पास नाके पर एक वाहन को रोका गया। तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। इसी दौरान तीन आतंकवादी जंगल की तरफ भाग निकले। इसकी सूचना वहां तैनात 9 पैरा कमांडो यूनिट को दी गई।

अनिल कुमार नेे टुकड़ी का नेतृत्व करते हुए 10 घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान तीन आतंकवादियों को मार गिराया। तीसरी बार सेना मेडल इन्हें जम्मू-कश्मीर में कमांडेंट ने 15 अगस्त को भेंट किया। सेना मेडल मिलने की खबर पहुंचते ही अनिल के घर बधाइयां देने वालों का तांता लगा है। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और अन्य लोगों ने उन्हें  बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed