फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nahan's daughter Indrapreet got the talent ironed, earning a name in the world of acting

उपलब्धि: नाहन की बेटी इंद्रप्रीत ने मनवाया प्रतिभा का लोहा, अभिनय की दुनिया में कमा रहीं नाम

Sun, 01 May 2022 02:28 AM IST
Krishan Singh पंकज तन्हा, संवाद न्यूज, नाहन (सिरमौर)
पंकज तन्हा, संवाद न्यूज, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 01 May 2022 02:28 AM IST
सार

इंद्रप्रीत को 22 साल की आयु में पंजाबी और हिंदी नाटकों में काम मिला है। इन दिनों जी पंजाबी पर प्रसारित ‘छोटी जेठानी’ नाटक में वह चुलबुली के अहम किरदार में नजर आ रही हैं। उनका अभिनय देखकर शहरवासी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। 

विज्ञापन
Nahan's daughter Indrapreet got the talent ironed, earning a name in the world of acting
इंद्रप्रीत कौर साहनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन की बेटी इंद्रप्रीत कौर साहनी अभिनय की दुनिया में नाम कमा रही हैं। इंद्रप्रीत को 22 साल की आयु में पंजाबी और हिंदी नाटकों में काम मिला है। इन दिनों जी पंजाबी पर प्रसारित ‘छोटी जेठानी’ नाटक में वह चुलबुली के अहम किरदार में नजर आ रही हैं। उनका अभिनय देखकर शहरवासी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इसके अलावा वह कई और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इंद्रप्रीत चार बहनों में सबसे बड़ी है।

विज्ञापन


अरविंद्र सिंह साहनी और कवलजीत कौर की पुत्री इंद्रप्रीत कौर को बचपन से अभिनय का शौक रहा। स्कूल के दौरान वह शहर की स्टेपको संस्था के संपर्क में आई। यहां से उसके अभिनय की शुरुआत हुई। निर्देशक रजित सिंह कंवर और वसीम खान के मार्गदर्शन में उनके अभिनय में निखार आया। इसके बाद इंद्रपीत ने यू-ट्यूब पर प्रसारित कई वीडियो में अभिनय किया। अगस्त 2021 में प्रसारित क्राइम पेट्रोल के दो एपिसोड में काम करने का मौका मिला। इसके बाद जी पंजाबी पर प्रसारित हो चुके कई नाटकों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कलर टीवी पर प्रसारित ‘उडारियां’ नाटक में भी इंद्रपीत ने मुख्य अभिनेत्री जैसमीन की मित्र की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed