Kangra News: राष्ट्रीय स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की सोनाली और पंजाब की नवदीप को स्वर्ण
विजयी प्रतिभागियों को नगरोटा बगवां की बीएमओ डॉ. रूबी भारद्वाज, भारतीय भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष और ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सहदेव यादव और गीता आनंद ने सम्मानित किया।
विस्तार
राष्ट्रीय स्तरीय खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग रैंकिंग सीनियर, जूनियर और यूथ प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को सीनियर वुमन 64 किलोग्राम भार वर्ग में छत्तीसगढ़ की सोनाली यादु ने स्वर्ण पदक और 20,000 रुपये, अरुणाचल प्रदेश की इफम कोसार खानम ने रजत और 15,000 रुपये, हरियाणा की भावना ने कांस्य पदक और 12,000 रुपये का नकद इनाम जीता। जूनियर वुमन 64 किलो में पुडुचेरी की सी. हर्षिका ने स्वर्ण पदक और 15,000 रुपये, हरियाणा की भावना ने रजत और 10,000 रुपये, ओडिशा की टिकी मोहिनी मलिक ने कांस्य और 8,000 रुपये, नगरोटा बगवां की जाह्नवी ने चौथा स्थान और 6,000 रुपये की नकद जीती। 64 किलो में पुडुचेरी की हर्षिका ने स्वर्ण और 10,000 रुपये, ओडिशाा की टिकी मोहिनी मलिक ने रजत और 8,000 रुपये, केरल की रीनूमोल पीआर ने कांस्य और 6,000 रुपये और नगरोटा बगवां की तमन्ना ने 5,000 रुपये की धनराशि प्राप्त की।
71 किलो में पंजाब की नवदीप कौर ने स्वर्ण और 20,000 रूपये, मणिपुर की शांदरेला हुयम ने रजत और 15,000 रुपये, छत्तीसगढ़ की एकता बंजारे ने कांस्य और 12,000 रुपये, हिमाचल की कृतिका राणा ने 8,000 रुपये, असम की साॅन्गिता सधानिदर ने 6,000 रुपये, उत्तर प्रदेश की सृष्टि यादव ने 5,000 रुपये और राजस्थान की कुमकुम को 4,000 रुपये की नकद राशि जीती। जूनियर वुमन 71 किलो में पंजाब की नवदीप कौर ने स्वर्ण और 15,000 रुपये, मणिपुर की शांदरेला हुयम ने रजत और 10,000 रुपये, छत्तीसगढ़ की एकता बंजारे ने कांस्य और 8,000 रुपये, हिमाचल की कृतिका राणा ने 6,000 रुपये, पुडुचेरी की हरिनी ने 5,000 रुपये, पंजाब की जशनदीप कौर ने 3,000 रुपये, असम की साॅन्गिता सधानिदर ने 2,000 रुपये और उत्तर प्रदेश की सृष्टि यादव ने 1,000 रुपये की नकद धनराशि प्राप्त की। यूथ वुमन 71 किलो में पुडुचेरी की आर. हरिनी ने स्वर्ण और 10,000 रुपये, पंजाब की जशनदीप कौर ने रजत और 8,000 रुपये, तमिलनाडु की एमए हसीना शिरिन ने कांस्य और 6,000 रुपये, झारखंड की अरूही कुमारी ने 5,000 रुपये, चंडीगढ़ की बेदिका कौशल ने 4,000 और हिमाचल प्रदेश की आंचल ने 3,000 रुपये की नकद धनराशि प्राप्त की। इन विजयी प्रतिभागियों को नगरोटा बगवां की बीएमओ डॉ. रूबी भारद्वाज, भारतीय भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष और ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सहदेव यादव और गीता आनंद ने सम्मानित किया।