{"_id":"641bf122da59029805084c43","slug":"nagar-nigam-shimla-will-cut-the-electricity-connection-13-buildings-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम शिमला: टैक्स नहीं देने पर तीन होटलों समेत 13 भवनों का कटेगा बिजली, पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम शिमला: टैक्स नहीं देने पर तीन होटलों समेत 13 भवनों का कटेगा बिजली, पानी
Thu, 23 Mar 2023 11:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:57 AM IST
सार
निगम प्रशासन का कहना है कि जिन भवनों को भेजे गए नोटिस की समयसीमा खत्म हो चुकी है, उनके अब बिजली और पानी काटने के आदेश जारी होंगे।
विज्ञापन
नगर निगम शिमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में नगर निगम के नोटिस के बावजूद प्रापर्टी टैक्स जमा न करने वाले भवन मालिकों के बिजली और पानी काटने के आदेश जारी हो गए हैं। नगर निगम ने तीन होटलों समेत 13 भवनों के बिजली पानी काटने के आदेश दे दिए हैं। इस बारे में लिखित आदेश पेयजल कंपनी और बिजली बोर्ड को भेजे जा रहे हैं। जिन होटलों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
उनमें एक मालरोड, दूसरा कार्टरोड और तीसरा खलीनी का बड़ा होटल शामिल है। इनका टैक्स बिल लाखों रुपये है। कई बार नोटिस भेजने के बावजूद ये टैक्स जमा करवाने नहीं आ रहे थे। निगम प्रशासन के अनुसार अब इनके बिजली और पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे। इनमें खलीनी के होटल ने नोटिस जारी होते ही दो लाख रुपये के चेक नगर निगम में जमा भी करवा दिए हैं।
विज्ञापन
निगम प्रशासन का कहना है कि जिन भवनों को भेजे गए नोटिस की समयसीमा खत्म हो चुकी है, उनके अब बिजली और पानी काटने के आदेश जारी होंगे। शहर में 1,500 से अधिक भवन मालिक ऐसे हैं जिन्होंने टैक्स नहीं भरा है। इनमें 500 से ज्यादा ऐसे हैं, जिनकी टैक्स राशि 50 हजार से ज्यादा है। टैक्स न देने वालों में कई सरकारी महकमे भी शामिल हैं। इन्हें 31 मार्च तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
कनेक्शन नहीं काटने पर दफ्तर पहुंचे निगम अधिकारी
नगर निगम ने कुछ भवनों के बिजली पानी काटने के आदेश 15 मार्च को जारी किए थे, लेकिन इनके कनेक्शन नहीं कटे। इस पर निगम प्रशासन ने टैक्स शाखा के अधिकारी कंपनी भेज दिए। कंपनी पहुंचे इन अधिकारियों ने पूछा कि नगर निगम के नोटिस के बावजूद डिफाल्टरों के पानी के कनेक्शन क्यों नहीं कट रहे। देरी क्यों हो रही है। छानबीन की तो पता चला कि बिजली पानी काटने के आदेशों वाली फाइलें अफसरों के टेबल पर धूल फांक रही है। नगर निगम ने कंपनी को तुरंत आदेश लागू करने को कहा है।
समय पर जमा कराएं टैक्स
नोटिस के बावजूद टैक्स जमा न करवाने वाले भवनमालिकों के बिजली और पानी काटने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि टैक्स समय पर जमा करवाएं। - बीआर शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम