{"_id":"69611732af3eecf192064651","slug":"nagar-nigam-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-660316-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नगर निगम ई-विधान प्रणाली करेगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नगर निगम ई-विधान प्रणाली करेगा लागू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदन की आगामी बैठक से शुरू करने की तैयारी
पार्षदों के पास डिजिटल रूप में एजेंडे रहेंगे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम ई-विधान प्रणाली लागू करने जा रहा है। ऐसे में इस बार का सदन पूरी तरह पेपर लेस होने की संभावना पूरी तरह बन गई है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम इसको लेकर अपनी तैयारियों में भी जुट गया है। शहर में नगर निगम की परिधि में करीब 34 वार्ड आते हैं। ऐसे में सदन के दौरान पार्षदों के सवालों व जवाबों में कागजों की खपत ज्यादा होती है। इसके अलावा अधिकारियों को काफी संख्या में कॉपियां उपलब्ध करवाई जाती हैं। इससे न केवल कागजों की बर्बादी होती है बल्कि पैसा भी अतिरिक्त खर्च होता है। यही कारण है कि अब नगर निगम विधानसभा की तर्ज पर पेपर लेस प्रणाली शुरू करने जा रहा है।
नगर निगम का कहना है कि पार्षदों को टैबलेट उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है। निगम का दावा है कि इससे न केवल पार्षदों को एजेंडा बल्कि अन्य जरूरी दस्तावेज भी पहले से ही डिजिटल रूप में उपलब्ध हो जाएंगे। वहीं बैठक के दौरान कागजी फाइलों की आवश्यकता पूरी तरह खत्म हो जाएगी। अभी तक प्रदेश में अभी तक केवल हिमाचल प्रदेश विधानसभा ही पूरी तरह पेपरलेस प्रणाली पर कार्य कर रही है। ऐसे में नगर निगम शिमला यदि यह पहल सफलतापूर्वक लागू करता है, तो वह हिमाचल का पहला शहरी निकाय होगा जो मासिक बैठकों को पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित करेगा। ऐसे में शहरी प्रशासन में तकनीक के बढ़ते उपयोग और भविष्य की स्मार्ट गवर्नेंस की दिशा में इसे न केवल एक अहम कदम माना जा रहा है, बल्कि प्रशासनिक कार्यों की दक्षता बढ़ेगी और डिजिटल गवर्नेंस में भी मजबूती आएगी।
इनसेट
ईदगाह में चलाया स्वच्छता अभियान
नगर निगम ने शुक्रवार को ईदगाह में स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया। नगर निगम के सैहब कर्मियाें ने घर-घर जाकर कूड़े के निस्तारण को लेकर लोगों को जागरूक किया। वहीं सीएचओ डॉ. अंजलि चौहान ने बताया कि इस तरह की जागरूक गतिविधियां आने वाले दिनों शहर के विभिन्न वार्डों में भी चलाई जाएंगी।