फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nagar Nigam Dharamshala Mayor and Deputy Mayor Election Today Live Updates

MC Dharamshala: धर्मशाला में भाजपा से छिना मेयर पद पर्ची से कांग्रेस की नीनू की लगी लॉटरी

Sat, 02 Dec 2023 10:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Dec 2023 10:59 PM IST
सार

धर्मशाला नगर निगम में कांग्रेस ने महापौर पद पर बाजी मार ली है। ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने के उपरांत शनिवार को नगर निगम में दोबारा से महापौर और उपमहापौर के चुनाव हुए। 

विज्ञापन
Nagar Nigam Dharamshala Mayor and Deputy Mayor Election Today Live Updates
मेयर नीनू शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

ढाई साल तक नगर निगम धर्मशाला की सत्ता में रही भाजपा के हाथ से मेयर पद छिटक गया। तीन निर्दलीय पार्षदों के समर्थन के साथ भाजपा के पास 10 पार्षद हैं। वहीं कांग्रेस के सात पार्षद हैं। शनिवार को हुए मेयर पद के चुनाव में भाजपा के एक पार्षद के क्राॅस वोटिंग करने और विधायक सुधीर शर्मा के वोट से भाजपा और कांग्रेस के पास 9-9 मत हो गए। पर्ची से फैसला हुआ और कांग्रेस पार्षद नीनू शर्मा की मेयर पद के लिए लाॅटरी लग गई।  इससे पहले चुनाव में भाजपा ने महापौर पद के लिए मोनिका पठानिया और उपमहापौर पद के लिए तेजिंद्र कौर, कांग्रेस ने महापौर पद के लिए नीनू शर्मा और उपमहापौर पद के लिए  अनुराग कुमार का नाम प्रस्तावित किया।

विज्ञापन


नामांकन भरने के बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। कांग्रेस की नीनू शर्मा और भाजपा की मोनिका पठानिया दोनों को 9-9  मत मिले। बराबर मत मिलने के चलते पर्ची सिस्टम से नतीजे निकाले गए।  सात वर्ष के सोनू ने पर्ची निकाली और इसमें नीनू शर्मा का नाम आया। चुनाव अधिकारी ने नीनू शर्मा को महापौर पद के लिए विजयी घोषित किया। वहीं उपमहापौर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी तेजिंद्र कौर को 10, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग कुमार को आठ मत मिले। ऐसे में भाजपा की तेजिंद्र कौर को विजयी घोषित किया गया। 
विज्ञापन


नगर निगम में 17 वार्ड
वर्तमान में नगर निगम में कुल 17 वार्ड हैं। तीन निर्दलीय पार्षदों के समर्थन के साथ भाजपा के पास 10 पार्षद हैं। जबकि एक निर्दलीय पार्षद के समर्थन के बाद कांग्रेस के पास कुल 7 पार्षद हैं। बहुमत के कारण ही अप्रैल 2021 में भाजपा प्रत्याशी ओंकार सिंह नैहरिया महापौर, जबकि निर्दलीय पार्षद सर्वचंद गलोटिया उपमहापौर चुने गए थे। अब ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने के करीब एक माह बाद नए महापौर और उपमहापौर चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed