नाबार्ड देगा जयराम सरकार को 1400 करोड़ की अतिरिक्त मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) आर्थिक संकट से जूझ रही जयराम सरकार को 1400 करोड़ की अतिरिक्त मदद करेगा। यह राशि नाबार्ड की ओर से दिए जाने वाले 700 करोड़ रूपए के तय ऋण के अलावा दी जाएगी। यह जानकारी शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान नाबार्ड के अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में कई विकास कार्यों और योजनाओं के लिए राज्य के तीन सहकारी बैंकों को 700 करोड़ रूपए की मदद दी जाएगी। ग्रामीण इलाकों में विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के लिए राज्य के तीन सहकारी बैंकों को 700 करोड़ रुपये मदद दी जाएगी।
इसके अलावा किसानों की मदद के लिए 700 करोड़ और फसल बीमा योजना के लिए 700 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। बताया कि शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 17 अक्तूबर को नाबार्ड की ओर से आयोजित उड़ान मेले का आगाज किया जाएगा। इस पांच दिवसीय मेले में नाबार्ड और अन्य समूहों और किसान उत्पादक संगठनों की ओर से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस मेले का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर करेंगे।
मेले में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और गुजरात सहित कई किसान उत्पादक संगठन हिस्सा लेंगे। बताया कि इस तरह की प्रदर्शनी का मकसद यह है कि इससे किसानों को अपना माल लोगों के सामने दिखाने का मौका मिलेगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति ठीक हो सकती है। इस मेले में मुख्य रूप से पहाड़ी मसाले, पहाड़ी दालों के अलावा हाथों से तैयार की गई कुल्लू जिले की शॉल, टोपी, जैकेट के साथ साथ बांस से तैयार फर्नीचर की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। बाहरी राज्यों के बेहतरीन उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे जिनमें बिहार के भागलपुर के रेशम से बने उत्पाद शामिल होंगे।