फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NA

Shimla News: आईजीएमसी कर्मियों को सड़क किनारे मिलेगी पार्किंग सुविधा

Fri, 27 Jan 2023 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
NA
डेंटल काॅलेज से भज्जी हाउस तक सड़क पर एक तरफ खड़ी करे सकेंगे गाड़ियां
विज्ञापन

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के कर्मचारियों को अब पार्किंग की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। स्थायी समाधान न मिलने तक कर्मचारी डेंटल कॉलेज के पास बनी सड़क से भज्जी हाउस तक एक तरफ अपनी गाड़ी खड़ी कर सकते हैं। यहां पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पार्किंग मिलेगी। यहां करीब 40 वाहन खड़े किए जा सकते हैं।

आईजीएमसी के पास कर्मचारियों के लिए स्थायी पार्किंग सुविधा नहीं है। लिहाजा कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने में देरी हो जाती है। कई बार तो कर्मचारियों को सड़क पर गाड़ी खड़ी करनी पड़ती है। इसके चलते कर्मचारियों की गाड़ियों के पुलिस चालान भी काट देती है। हाल ही में आईजीएमसी कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों की पार्किंग समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद प्रबंधन ने पार्किंग को लेकर सरकार से बात की थी। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने कर्मचारियों की सुविधा के लिए डेंटल कॉलेज से भज्जी हाउस तक एक तरफ अपने कर्मचारियों के लिए सरकार से पार्किंग मांगी थी। जिस पर सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कर्मचारियों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इसमें वाहनों पर स्टीकर लगाने के बाद ही पार्किंग सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

गाड़ियां लगाने को लेकर मिली मंजूरी : डॉ. राव
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि डेंटल कॉलेज से भज्जी हाउस तक जाने वाली सड़क पर कर्मचारियों के लिए एक तरफ गाड़ियां पार्क करने के लिए मंजूरी मांगी थी। अब मंजूरी मिल चुकी है। कर्मचारी अपनी गाड़ियां यहां पर पार्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है समस्या
आईजीएमसी के पुराने भवन जाने वाली सड़क अभी टूटी है। इस वजह से यह समस्या आ रही है। सड़क बन जाती है तो कुछ हद तक पार्किंग की समस्या हल हो जाएगी। कर्मचारियों की खुले में यहां पर गाड़ियां पार्क हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article