फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NA

Shimla News: रिकांगपिओ में पत्थर मारकर स्कूल के लैब अटेडेंट की हत्या

Mon, 06 Feb 2023 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
NA
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में स्कूल में कार्यरत लैब अटेडेंट की पत्थर मारकर हत्या का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी और उसमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को चंडीगढ़ के 17 सेक्टर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपी ने शव को पांगी गेट से आगे कश्मीर सड़क से नीचे फेंक दिया था। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर तथ्यों को एकत्रित करने में जुटी है। पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक 54 वर्षीय खेमराज निवासी तेलंगी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर चार फरवरी को अपने घर से सुबह बैंक के जरूरी कार्य के लिए रिकांगपिओ गए थे लेकिन वह शाम को घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी हर जगह तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


इसके बाद उनके बेटे सुदर्शन नेगी ने पांच फरवरी को पुलिस थाना रिकांगपिओ में जाकर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी। एसपी किन्नौर के निर्देशों पर डीएसपी नवीन जाल्टा की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने 24 घंटे में आरोपी युवक राज कुमार (24) निवासी गांव व डाकघर पूह, जिला किन्नौर को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 से पांच फरवरी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इसमें चंडीगढ़ पुलिस की भी मदद ली गई है। इसके बाद आरोपी को सोमवार को रिकांगपिओ पहुंचाया गया। पूछताछ में आरोपी की हत्या की बात कबूल की है हालांकि अभी वह बयान को बार बार बदल रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपी राजकुमार ने पत्थर मारकर खेमराज को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पांगी गेट से करीब 200 मीटर आगे कश्मीर सड़क से नीचे शव को बरामद किया गया। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। मंगलवार को उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के मामले में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विवेक चहल, एसपी किन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed