फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NA

Shimla News: रात के अंधेरे में चंदन के तीन पेड़ काटकर ले गए तस्कर

Sat, 28 Jan 2023 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Updated Sat, 28 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
NA
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत औहर के बल्ही ग्राउंड के साथ लगती सरकारी भूमि में लगे चंदन के पेड़ों पर रात के अंधेरे में अज्ञात तस्करों ने कुल्हाड़ी चला दी। शातिर मौके से चंदन के तीन पेड़ काट ले गए।पूर्व पंचायत सदस्य विजय चंदेल बताया कि यह पेड़ उनकी जमीन के साथ लगती सरकारी भूमि पर लगे थे। जब सुबह देखा तो पेड़ों की टहनियां इधर-उधर बिखरी पड़ी थीं और लकड़ी वहां से गायब थी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस थाना घुमारवीं में दर्ज करवाई।
विज्ञापन

विजय चंदेल ने बताया कि रात के अंधेरे का तस्करों ने फायदा उठाया और चंदन के तीन पेड़ काटकर ले गए। एक बड़े पेड़ को अधूरा ही काटकर छोड़ दिया। ग्राम पंचायत औहर की प्रधान प्रेमलता ठाकुर ने कहा कि चंदन तस्करों को पकड़कर शीघ्र उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed