फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mysterious fire has been raging in the house for six days, suddenly burning items, family terrified

Himachal: घर में छह दिनों से भड़क रही रहस्यमयी आग, अचानक जलने लगता है सामान, सहमा परिवार

Fri, 03 Oct 2025 12:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Oct 2025 12:05 PM IST
सार

 कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र की धुपक्यारा पंचायत के संसार चंद जरियाल के घर में पिछले छह दिन से रहस्यमयी तरीके से आग लग रही है।

विज्ञापन
mysterious fire has been raging in the house for six days, suddenly burning items, family terrified
रहस्यमयी आग से जल गए टीवी व पंखा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र की धुपक्यारा पंचायत के संसार चंद जरियाल के घर में पिछले छह दिन से रहस्यमयी तरीके से आग लग रही है।  हालांकि, बिजली बोर्ड ने अपनी ओर से घर बिजली काट दी है लेकिन  घर में आग लगने का सिलसिला अभी थमा नहीं है।  पुलिस व अग्निशमन विभाग भी मौके का मुआयना कर चुका है। लेकिन इस आग के रहस्य से पर्दा अभी तक नहीं उठ पाया है।

विज्ञापन

Trending Videos

रहस्यमयी आग से पूरे क्षेत्र में हड़कंप
जिला प्रशासन की ओर से अभी तक इस आग के रहस्य पर किसी प्रकार की कोई जांच करने के लिए कोई नहीं आया है, जिससे परिवार में रोष है। रहस्यमयी आग से जहां परिवार सहमा हुआ है, वहीं यह परिवार पिछले छह दिन से सही ढंग से सो भी नहीं पाया है। इस आग की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप है। हालांकि,  राहत की बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है और परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे शुरू हुआ आग लगने का सिलसिला
गौरतलब है कि यह अजीब घटनाक्रम रविवार को शुरू हुआ, जब पहले बिजली के एमसीवी पिघल गए और उसके बाद बिना कनेक्शन वाले बोर्ड और यहां तक कि बिना विद्युत संपर्क वाले फैन में भी अचानक आग लगने की घटनाएं सामने आईं। बिजली बोर्ड ने एहतियातन घर की आपूर्ति पूरी तरह काट दी, लेकिन आग का सिलसिला फिर भी नहीं रुका। उक्त परिवार ने स्थानीय प्रशासन से शीघ्र ही घटना की जांच करने की मांग उठाई है। आग लगने का सिलसिला अभी भी जारी है।

विज्ञापन

पुराना टीवी अपने आप ही जलना शुरू हो गया
बुधवार को जहां बिना बिजली कनेक्शन के घर में रखा एक पुराना टीवी अपने आप ही जलना शुरू हो गया था, वहीं गुरुवार रात को 9:30 बजे फिर एक पंखे में आग लग गई। रहस्यमयी परिस्थितियों में लग रही इस आग के संबंध में लोगों की ओर से भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस रहस्यमयी आग ने परिवार पिछले छह दिन से सो नहीं पाया है। इस संबंध में बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता कुलदीप शर्मा का कहना है कि वह मौके पर गए हुए थे। बोर्ड की ओर से घर की बिजली काट दी गई है। फिर भी आग लग रही है, ये समझ से परे है।

परिवार के स्कूल में ठहरने की व्यवस्था की: उपमंडाधिकारी
उधर, इस संबंध में जब उपमंडाधिकारी जयसिंहपुर संजीव ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके ध्यान में आते ही बुधवार को ही हलका पटवारी से मौके का मुआयना करवा कर  परिवार के स्कूल में ठहरने की व्यवस्था कर दी गई थी व आज वह स्वंय मौके का मुआयना करने जाएंगे ।

उधर, दूसरी और मकान मालिक संसार चंद का कहना है कि वो अपने इतने बड़े घर को कैसे छोड़ सकते हैं । अगर उनके जाने के बाद घर में आग लग जाए तो कौन बुझाएगा। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि इस संबंध में शीघ्र ही विशेषज्ञ की टीम बुलाई जाए ताकि उसके घर में रहस्यमयी परिस्थितियों में लग रही आग के रदस्य से पर्दा उठ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed