फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mustard oil will not be available in this month in govt depot in hp due to cancellation of tender

हिमाचल में इस माह डिपो में नहीं मिलेगा सरसों तेल, ये है बड़ी वजह

Wed, 24 Jul 2019 11:07 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jul 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
mustard oil will not be available in this month in govt depot in hp due to cancellation of tender

खाद्य आपूर्ति निगम ने सरसों तेल का टेंडर रद्द कर दिया है। इसका कारण दो-तीन कंपनियों के रेट एक समान होना बताया जा रहा है। अब निगम ने कंपनियों से दोबारा टेंडर आमंत्रित किए हैं। टेंडर आवंटित, सप्लाई ऑर्डर और गोदामों तक तेल पहुंचने में कम से कम 10 दिन लगेंगे।

विज्ञापन


ऐसे में उपभोक्ताओं को अगले महीने सरसों तेल देरी से मिल सकता है। हालांकि इस माह कई डिपुओं में उपभोक्ताओं को न रिफाइंड और न सरसों तेल मिला है। अगले माह भी सरसों तेल के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


हिमाचल के साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर दो लीटर खाद्य तेल मिलता है। इसमें एक लीटर सरसों और एक लीटर रिफाइंड तेल शामिल है। बाजार मूल्य की अपेक्षा उपभोक्ताओं को यह तेल 60 रुपये कम दामों पर मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिफाइंड तेल का टेंडर फाइनल

सरकार ने रिफांइड तेल का टेंडर फाइनल कर दिया है। कंपनियों को सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। सप्ताह के भीतर गोदामों में तेल की सप्लाई पहुंचनी शुरू हो जाएगी। इसी तरह दालों का सप्लाई ऑर्डर भी जारी हो गया है। खाद्य आपूर्ति निगम का दावा है कि गोदामों में दालें पहुंचनी शुरू हो गई हैं। 

सरसों तेल के टेंडर में पांच कंपनियों ने भाग लिया था, इसमें कुछ के रेट एक जैसे थे। ऐसे में टेंडर रद्द किया गया है। अब दोबारा टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।- बलदेव तोमर, उपाध्यक्ष, खाद्य आपूर्ति निगम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed