फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mustard oil price hike in himachal PDS ration dipos

दिसंबर में डिपुओं में महंगा हो सकता है सरसों तेल, इतना होगा दाम

Fri, 16 Nov 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 16 Nov 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
mustard oil price hike in himachal PDS ration dipos

हिमाचल के साढ़े अठारह लाख राशन कार्ड उपभोक्ताओं को दिसंबर में डिपुओं में मिलने वाला सरसों तेल महंगा मिल सकता है। खाद्य आपूर्ति निगम ने सरसों तेल के टेंडर की फाइनेंशियल बिड खोल दी है। इसमें 89.80 रुपये सरसों तेल और 78.40 रुपये प्रति लीटर रिफाइंड का रेट तय हुआ है।

विज्ञापन


बीते महीने हुए सरसों तेल के टेंडर की अपेक्षा इस बार प्रति लीटर 2 रुपये ज्यादा दाम हैं जबकि रिफाइंड का रेट नहीं बढ़ा है। खाद्य आपूर्ति निगम ने टेंडर फाइनल कर सरकार से सप्लाई ऑर्डर जारी करने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


सरसों तेल और रिफाइंड पर सरकार उपभोक्ताओं को 10-10 रुपये सब्सिडी दे रही है। अब यह सरकार पर निर्भर करेगा कि सरसों तेल पर सब्सिडी बढ़ाकर उपभोक्ताओं को राहत देनी है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के ऊंचाई और मैदानी क्षेत्रों के लिए तेल के अलग-अलग टेंडर होते हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए सरसों तेल टेंडर 89.80 और मैदानी क्षेत्रों के लिए 89.70 रुपये प्रति लीटर तय हुआ है। रिफांइड के रेट ऊंचाई और मैदानी क्षेत्रों के लिए एक जैसे हैं। हिमाचल सरकार साढ़े अठारह लाख राशन कार्ड उपभोक्ताओं को दो लीटर खाद्य तेल सब्सिडी पर देती है।

इसमें एक लीटर सरसों तेल और एक लीटर रिफाइंड शामिल है। वर्तमान में उपभोक्ताओं को सरसों तेल 78 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने बताया कि समय रहते सरसों तेल का टेंडर फाइनल कर सरकार को भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed