{"_id":"574a57484f1c1be418690971","slug":"mustard-oil-at-pds-stores-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकानों में अब मिलेगा सरसों का तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकानों में अब मिलेगा सरसों का तेल
गगन दीप/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 29 May 2016 08:13 AM IST
विज्ञापन
सस्ते राशन की दुकानों में जून माह से उपभोक्ताओं को सरसों का तेल मिलेगा।
सस्ते राशन की दुकानों में जून माह से उपभोक्ताओं को सरसों का तेल मिलेगा। इसके लिए खाद्य आपूर्ति निगम ने टेंडर करवा लिए हैं। सोमवार को टेंडर खोल दिए जाएंगे। टेंडर खुलने के बाद सबसे कम रेट अंकित करने वाली कंपनी को टेंडर दे दिया जाएगा। संबंधित कंपनी जून माह के पहले सप्ताह में सूबे के सभी सिविल सप्लाई गोदामों में सरसों के तेल की सप्लाई पहुंचा देगी।
विज्ञापन
सस्ते राशन के डिपुओं में बीते एक साल से उपभोक्ताओं को सरसों का तेल नहीं मिल रहा है। सरसों के तेल की जगह उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल दिया जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को 120 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बाजार से सरसों का तेल खरीदना पड़ रहा था। हाल ही में खाद्य आपूर्ति निगम ने सरसों के तेल के टेंडर करवाए हैं।
विज्ञापन
तेल के टेंडर जून से सितंबर माह तक के लिए किए गए हैं। सितंबर माह में दोबारा सरसों के तेल के लिए टेंडर होंगे। टेंडर सोमवार को खोले जाएंगे। जून माह से सस्ते डिपुओं में सरसों का तेल मिलने से प्रदेश के 18 लाख 24 हजार 361 राशनकार्ड धारकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
डिपुओं में जून माह से उपभोक्ताओं को सरसों का तेल मिलेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। सिविल सप्लाई के गोदामों में अगले सप्ताह से सरसों तेल की सप्लाई शुरू हो जाएगी। -जीएस बाली, खाद्य आपूर्ति मंत्री हिप्र