फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Murder: Wife killed by beating with a stick, sensational incident in Kotkhai, accused arrested

Shimla: डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कोटखाई में सनसनीखेज वारदात, आरोपी पति गिरफ्तार

Mon, 02 Jun 2025 11:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Jun 2025 11:40 AM IST
सार

शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। नेपाली मूल के व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Murder: Wife killed by beating with a stick, sensational incident in Kotkhai, accused arrested
महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। नेपाली मूल के व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में हरि कृष्ण धांटा पुत्र स्वर्गीय शिव राम धांटा निवासी गांव बधों, रावलाक्यार ने बताया कि 1 जून की दोपहर लगभग 3:35 बजे वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनके एक नेपाली मजदूर रमेश डांगी ने उन्हें सूचित किया कि दीपा पत्नी जीत बहादुर, जो बगाड़ी स्थित राम धनी के डेरे में काम करती थी, अपने शिविर में अचेत पड़ी है और उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। उसने यह भी बताया कि दीपा का पति जीत बहादुर भी मौके पर मौजूद है। इसके बाद धांटा ने तुरंत राम धनी (मकान मालिक) से मोबाइल पर संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वह घर से बाहर हैं, लेकिन वे भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

इसके बाद धांटा ने उक्त घटना की जानकारी थाना कोटखाई को फोन पर दी। रविवार शाम 6:00 बजे पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा, जहां राम धनी भी मौजूद थे। मौके पर दीपा अपने डेरे के भीतर मृत अवस्था में पाई गई। पुलिस के जांच करने पर उसकी माैत की पुष्टि की गई। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान मृतक महिला के पति जीत बहादुर ने स्वीकार किया कि 31 मई को उसका और उसकी पत्नी दीपा का झगड़ा हुआ था। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। तथ्यों व आरोपी के बयान के आधार पर थाना कोटखाई में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एडिशनल एसपी रतन सिंह नेगी ने बताया की पुलिस मामले के हर पहलु की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed