फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   murder A person singing bhajans in Shiv Nuale was attacked by a neighbour with a sharp weapon and died

Kangra News: शिव नुआले में भजन गा रहे व्यक्ति पर पड़ोसी ने तेजधार हथियार से किया हमला, मौत; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Dec 2024 08:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Dec 2024 08:20 PM IST
सार

कांगड़ा के राजा का तालाब के समीपवर्ती बनोली में सोमवार अल सुबह शिव नुआले में भजन गा रहे व्यक्ति की पड़ोसी ने तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
murder A person singing bhajans in Shiv Nuale was attacked by a neighbour with a sharp weapon and died
राजा का तालाब में व्यक्ति की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस थाना जवाली की बनोली पंचायत में सोमवार सुबह शिव नुआला कार्यक्रम में भजन गा रहे एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। समारोह में हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, मौके से फरार आरोपी को पुलिस ने कुछ देर बाद घर के नजदीक से गिरफ्तार कर आगामी जांच आरंभ कर दी है। आरोपी ने व्यक्ति पर हमला क्यों किया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छपाल सिंह उर्फ काका (44) पुत्र मुंशी राम निवासी बनोली रविवार रात को घर से डेढ़ किलोमीटर दूर भरमाणा गांव में केसर सिंह के घर पर चल रहे नुआला (शिव भगवान से संबंधित) कार्यक्रम में हिस्सा लेने गया था। इस बीच सोमवार सुबह लगभग चार बजे कार्यक्रम के दौरान करनैल सिंह उर्फ छूनका (46) वर्ष भी वहां पर आ पहुंचा। उसने भजन गा रहे रछपाल सिंह की छाती पर तेजधार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी करनैल सिंह घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं घायल को मौके पर उपस्थित लोग हरनोटा स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन


अस्पताल में पहुंचने से पहले ही रछपाल सिंह की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना जवाली की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया, इसकी कोई जानकारी नहीं है। पूर्व में दोनों के बीच किसी प्रकार की रंजिश बारे भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मृतक रछपाल ट्रैक्टर चलाता था, जबकि आरोपी गन्ने का जूस बेचने के अलावा अन्य काम भी करता है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियां छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर, एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed