{"_id":"629cf2aea4de857bbc29ef4d","slug":"municipal-elections-list-of-polling-stations-will-be-released-today-shimla-news-sml411185884","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वार्डों के पुनर्सीमांकन से आरक्षण रोस्टर पर सस्पेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वार्डों के पुनर्सीमांकन से आरक्षण रोस्टर पर सस्पेंस
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए जिला प्रशासन सोमवार को मतदान केंद्रों की सूची जारी करने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किस वार्ड में कितने मतदान केंद्र बनाने हैं, इसकी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने छह जून तक शहर में मतदान केंद्रों की वार्ड वाइज सूची जारी करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन पहले ही इस पर काम कर चुका है। शहर के किस वार्ड में कहां पर और कितने मतदान केंद्र बनाने हैं, इसके लिए स्थान तय किए गए हैं। सोमवार को सूची जारी होगी। सूची जारी करने के बाद प्रशासन को इनकी ऑनलाइन मैपिंग भी करनी है। यह प्रक्रिया नौ जून तक पूरी करने को कहा गया है। नगर निगम के चुनाव कब होंगे, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन जुलाई के अंतिम हफ्ते या अगस्त के शुरुआती दिनों में चुनाव करवाए जा सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग भी सोमवार को इस मामले पर बैठक बुला सकता है।
उधर, जिला प्रशासन वार्डों के पुनर्सीमांकन को लेकर आपत्तियों की सुनवाई करने के लिए भी सोमवार को शेड्यूल तय कर सकता है। एक ही दिन समरहिल और नाभा वार्ड से जुड़ी आपत्तियों की सुनवाई की जा सकती है। उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक मतदान केंद्रों की सूचियां जारी कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगी मतदाताओं की सत्यापन प्रक्रिया
नगर निगम चुनाव के लिए मतदाताओं की सत्यापन प्रक्रिया भी जिला प्रशासन जल्द शुरू करने जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 22 जून तक इसकी प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। ऐसे में प्रशासन इसी हफ्ते से इस पर काम शुरू कर सकता है।
चुनाव को लेकर पार्षदों ने भी कसी कमर
राजधानी में चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो गई है। दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे पार्षदों ने भी लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। वहीं, कई नए प्रत्याशी भी पार्टी नेताओं से टिकट के लिए संपर्क करने लगे हैं। आने वाले दिनों में वार्डों के पुनर्सीमांकन पर स्थिति स्पष्ट होते ही चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ सकता है।