फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Municipal elections in himachal on 10 jan 2016.

हिमाचल में नगर निकाय चुनाव का नगाड़ा बजा, देखें शेड्यूल

Tue, 15 Dec 2015 09:02 PM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections in himachal on 10 jan 2016.

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के बीच नगर निकाय चुनाव का भी एलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को प्रदेश की 29 नगर परिषदों और 23 नगर पंचायतों में चुनाव की घोषणा कर दी। तमाम शहरी निकायों में आगामी 10 जनवरी को मतदान होगा।

विज्ञापन


उसी दिन परिणाम भी घोषित हो जाएंगे। इसके साथ ही नगर निगम शिमला, लाहौल स्पीति, चंबा के पांगी और भरमौर को छोड़कर पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। धर्मशाला नगर निगम क्षेत्र में भी आचार संहिता लागू होगी। नगर निगम शिमला और धर्मशाला में चुनाव बाद में होंगे।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त टीजी नेगी ने मंगलवार को शिमला में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 18 दिसंबर को नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। प्रदेश की 52 शहरी निकायों में चुनाव होंगे। इनमें 2,79,870 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम के जरिए होगा मतदान

Municipal elections in himachal on 10 jan 2016.

जिन शहरी निकायों में चुनाव होने हैं उनमें 446 वार्ड हैं। नगर निकायों में ईवीएम के जरिए मतदान होगा। इसके लिए 950 ईवीएम की व्यवस्था की गई है। आयोग ने निकाय चुनावों के लिए 499 पोलिंग स्टेशन स्थापित करने का फैसला लिया है। इसमें 1784 मतदान कर्मचारियों और 892 सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। चुनाव में कुल 3000 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

निकाय चुनाव प्रक्रिया

- नामांकन भरने की तिथि: 26, 28 और 29 दिसंबर
- नामांकन पत्रों की समीक्षा: 30 दिसंबर
- नाम वापस ले सकेंगे: एक जनवरी, 2016
- चुनाव चिह्न आवंटन: 1 जनवरी, 2016
- मतदान: 10 जनवरी, 2016
- मतों की गणना: मतदान के उपरांत

नोटा का भी कर सकेंगे इस्तेमाल-
चुनाव आयुक्त ने बताया कि ईवीएम मशीन में चुनाव चिन्ह के अंत में नोटा का विकल्प होगा। अगर मतदाताओं को कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं है तो वह नोटा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

पार्टी सिंबल पर नहीं होगा चुनाव-
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त टीजी नेगी ने कहा कि नगर परिषद और नगर पंचायतों में चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं होगा। राज्य निर्वाचन आयोग प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed