शिमला में कार पार्क करने वालों के लिए बुरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम शिमला की पार्किंग में एक अगस्त से गाड़ी खड़ी करना महंगा हो सकता है। वीरवार को नगर निगम के सदन में पार्किंग फीस बढ़ाने का प्रस्ताव लाया जा रहा है। प्रस्ताव को सदन से हरी झंडी मिलना लगभग तय है।
ऐसा हुआ तो दिन भर गाड़ी खड़ी करने पर 10 से 20 रुपये और मासिक 1000 से 1200 रुपये तक पार्किंग फीस बढ़ेगी। यही नहीं, पार्किंग फीस के साथ पहली बार 12.36 फीसदी सेवा कर वसूली भी शुरू कर दी जाएगी।
हाल ही में नगर निगम की फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी ने बैठक कर सेवा कर को बढ़ा घटाकर तय किया है
अब एक महीने की फीस 2500 रुपए
नगर निगम सदन में लाए जा रहे प्रस्ताव के मुताबिक छोटी गाड़ियों पर सेवा कर लागू होने के बाद महीने की फीस 1400 रुपये की जगह 1573 रुपये बनती है। इसे बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया है।
इसी तरह बड़ी कार की मासिक फीस सेवा कर के बाद 1700 से 1910 रुपये हुई है। इसे भी निगम ने बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया है। नगर निगम की शहर भर में 23 पार्किंगें हैं।
पार्किंग फीस के साथ सेवा कर लागू होने से दिन के 10 से 20 और महीने के 1000 से 1200 रुपये ज्यादा देने होंगे।