कांगड़ा में बनेगा मल्टीपल गेम्स इंडोर स्टेडियम : सीएम जयराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ड्रग्स पर शिकंजा कसने को प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा। खेल गतिविधियों में खिलाड़ियों को व्यापक सुविधा देने के मकसद से कांगड़ा में प्रदेश का पहला मल्टीपल गेम्स इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा।
इसमें बास्केटबाल के साथ अन्य खेलें भी खेली जा सकेंगी।जयराम ठाकुर नगर पालिका मैदान कांगड़ा में सात दिवसीय 45वीं सब जूनियर बास्केटबाल नेशनल चैंपियनशिप के शुभारंभ पर बोल रहे थे।
कहा कि सुविधाओं के अभाव के बावजूद प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। युवा पीढ़ी में बढ़ता नशा चिंता का विषय है। सरकार शीघ्र बच्चों और उनके अभिभावकों को साथ लेकर नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान शुरू कर रही है।
उन्होंने नगर पालिका मैदान के सौंदर्यीकरण को पांच लाख, मिनी सचिवालय भवन कांगड़ा में लिफ्ट लगाने और लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में चार अतिरिक्त सेट बनाने को ऑडिशनल एकोमोडेशन बनाने और प्रदेश बास्केटबाल संघ को पांच लाख देने की घोषणा की।
राष्ट्रीय बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष केके गोबिंदराज ने बास्केटबाल खेल के विकास के लिए संघ के प्रयासों की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष मुनीष शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
इस दौरान मंत्री सरवीण चौधरी, बिक्रम ठाकुर, विधायक रविंद्र धीमान, अजय जंबाल, केसीसी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, मनोहर धीमान, प्रदेश सचिव अजय सूद आदिमौजूद रहे।
बास्केटबाल में राजस्थान से हारा तेलंगाना
नगर पालिका मैदान कांगड़ा में शुरू 45वीं जूनियर नेशनल बास्केटबाल प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मैचों में लड़कों के वर्ग में छत्तीसगढ़ ने कर्नाटक को 49-33 के अंकों से हराया।
राजस्थान ने तेलंगाना को 75-50 अंकों के अंतर से शिकस्त दी। दिल्ली ने पुडुचेरी को एकतरफा मुकाबले में 79-13 के अंकों के अंतर से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। लड़कियों में तमिलनाडु ने हरियाणा को 62 के मुकाबले 50 अंकों से हराकर प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
पुडुचेरी ने गोवा को 28 अंकों के मुकाबले 11 अंकों से हराया। तेलंगाना ने चंडीगढ़ को रोमांचक मुकाबले में 37 अंकों के मुकाबले 30 अंकों के अंतर से पराजित कर दूसरे दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता में देश भर के करीब छह सौ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।