फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   multi story parking at sanjoli.

संजौली के लोगों के लिए बड़ा तोहफा, जल्द मिलेगी राहत

Sun, 11 Jan 2015 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 11 Jan 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
multi story parking at sanjoli.

राजधानी के सबसे बड़े उपनगर संजौली में फरवरी से वाहनों की पार्किंग की समस्या दूर हो जाएगी। नगर निगम संजौली में बनाई पांच मंजिला पार्किंगों को शुरू करने की तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन


सात मंजिला शापिंग कांप्लेक्स की पांच मंजिलें बनकर तैयार हैं। पीपीपी मोड के तहत 24.70 करोड़ की राशि से सात मंजिला कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। कांप्लेक्स को बनाने वाला ठेकेदार ही पार्किंग को संचालित करेगा।
विज्ञापन


लोगों को वाहन खड़े करने के लिए शुल्क चुकाना पड़ेगा। पार्किंग खुलने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। चार सौ गाड़ियों को पार्क करने की लोगों को सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या भी दूर होगी। निगम आयुक्त पंकज राय ने बताया है कि सोमवार को मौके का निरीक्षण कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

आईएएसबीटी में लगे कैमरे, रहेगी नजर

multi story parking at sanjoli.

ओल्ड बस स्टैंड में एंटर करने वाली प्रत्येक बस पर अब ट्रैफिक पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से नजर रखेगी। शनिवार को पुलिस ने बस स्टैंड पर दो कैमरे लगवाए।

एक कैमरा बस स्टैंड के एंट्री प्वाइंट पर लगाया है जबकि दूसरा कैमरा बस स्टैंड के पिल्लर पर लगाया है। इससे बस स्टैंड में खड़ी हर बस पर नजर रखी जा सकती है।

पुलिस का दावा है कि बस स्टैंड में छेड़छाड़ और चोरी की घटनाओं पर भी सीसीटीवी कैमरों की मदद से नजर रखी जा सकेगी।
बस स्टैंड में कौन सी बस किस समय एंटर हुई, कितनी देर खड़ी रही और कब बस स्टैंड से रवाना हुई इसका पूरा विवरण सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड रहेगा।

बस स्टैंड में बेतरतीब खड़ी बस के कारण यदि जाम लगता है तो पुलिस दोषी के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कड़ी कार्रवाई कर सकेगी। बस स्टैंड में टैक्सी वालों और कुलियों की मनमानी पर भी कैमरे की मदद से नजर रखी जाएगी।

डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने बताया कि बस स्टैंड की हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। बस स्टैंड में बस कितनी देर खड़ी रही इसका डाटा एकत्र किया जाएगा। चोरी और छेड़छाड़ की घटनाओं पर भी कैमरों से नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed