फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mukesh agnihotri statement over jairam govt two year celebration in shimla

बेरंग मुहिम से ज्यादा कुछ नहीं था सरकार का जश्न: मुकेश

Fri, 27 Dec 2019 06:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Dec 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
mukesh agnihotri statement over jairam govt two year celebration in shimla
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाल

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम सरकार की हाईकमान को रिझाने की कवायद बेनतीजा रही है। सरकार का जश्न बेरंग मुहिम से ज्यादा कुछ नहीं था। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री पैठ दिखाने की सेरेमनी कर रहे हैं। कहा कि प्रदेश के विकास की हर ईंट वीरभद्र सिंह के हाथों से लगी है। जयराम सरकार कागजी घोड़े दौड़ाकर प्रदेश को शिखर नहीं, बल्कि सिफर की ओर ले जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी बयान में मुकेश ने कहा कि केंद्र सरकार का बड़ा मंत्री या प्रधानमंत्री आए तो निश्चित रूप से आस रहती है कि कोई बड़ी मांग पूरी होगी, लेकिन दो वर्ष में जयराम सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर दो बार नरेंद्र मोदी को बुलाया। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी आए, लेकिन प्रदेश को कुछ नहीं देकर गए।
विज्ञापन


अब गृह मंत्री अमित शाह भी कुछ देकर नहीं गए। दोनों बड़े नेताओं की उपलब्धि यह रही कि मुख्यमंत्री ने इनसे सड़क व रेल परियोजनाओं पर झूठ जरूर बुलवाया है। अमित शाह कहकर गए कि 15 हजार करोड़ की चार रेललाइनें बन रही हैं। मुख्यमंत्री बताएं कौन सी रेललाइन बन रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल पर टिप्पणी से खफा
मुकेश ने कहा कि गृह मंत्री कोई उपलब्धि नहीं बता पा रहे हैं और मंच से राहुल गांधी को कोस रहे हैं। इससे साफ है कि शाह झारखंड और महाराष्ट्र में सरकार जाने के सदमे से गुजर रहे हैं। राहुल गांधी देश में सद्भाव की बात कर रहे हैं। 

मोनी बाबा बोलना अहंकार

मुकेश ने कहा कि गृह मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मोनी बाबा बोलकर अहंकार दिखाया है। एक वरिष्ठ नेता के प्रति अपमान जनक शब्द इस्तेमाल किया है। आर्थिक विशेषज्ञ मनमोहन सिंह हैं। आज सरकार की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है, लेकिन मनमोहन सिंह जैसे नेतृत्व ने देश के सम्मान को ऊंचा किया था। 

वीरभद्र सिंह हैं विकास पुरुष 
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर टिप्पणी को लेकर मुकेश ने नाराजगी जताई। कहा कि भाजपा ने तो पूरा तंत्र-मंत्र लगाकर पूर्व सीएम को फंसाने का प्रयास किया, लेकिन उनका बाल बांका नहीं हुआ है। प्रदेश के विकास पुरुष वीरभद्र सिंह हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed