{"_id":"61b5ec03498d1231ef3b9b02","slug":"mukesh-agnihotri-statement-old-pension-scheme-for-hp-govt-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश अग्निहोत्री बोले- कांग्रेस के सत्ता में आने पर बहाल करेंगे पुरानी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश अग्निहोत्री बोले- कांग्रेस के सत्ता में आने पर बहाल करेंगे पुरानी पेंशन
Sun, 12 Dec 2021 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Dec 2021 06:04 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 2022 में कांग्रेस सरकार बनेगी तो कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। जयराम सरकार 500 करोड़ हेलिकॉप्टर पर खर्च रही है, लेकिन कर्मचारियों का हक नहीं दे रही।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डंगोह खास के रविदास मंदिर के प्रांगण रविवार को कांग्रेस की जनसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री जयराम सरकार पर हमला बोला। वह 2022 के विस चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाने का दावा करने के साथ सत्ता में आने पर लोक लुभावने वायदे भी कर गए। मुकेश ने कहा कि जयराम सरकार पुरानी पेंशन देने से टल रही है। इसीलिए कमेटी बनाने की बात कही जा रही है। कहा कि बुढ़ापे में कर्मचारियों को पेंशन मिलना जरूरी है।
विज्ञापन
2022 में कांग्रेस सरकार बनेगी तो कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। कहा कि जयराम सरकार 500 करोड़ हेलिकॉप्टर पर खर्च रही है, लेकिन कर्मचारियों का हक नहीं दे रही। ऊना में खनन और रेत माफिया का बोलबाला है। कांग्रेस के सत्ता में आने पर स्वां नदी में आम जनता को मुफ्त रेत उपलब्ध करवाया जाएगा। उपचुनावों में सरकार चारों खाने चित्त हो गई।
विज्ञापन
इसी वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए और जेसीसी की बैठक हुई। प्रदेश सरकार नॉन परफॉर्मर है। सरकार ने प्रदेश के चार साल बर्बाद कर दिए। जनता इन्हें नकार चुकी है, लेकिन सरकार के पास नैतिकता नहीं बची है। इसीलिए कुर्सी से चिपकी हुई है। उन्होंने करुणामूलक भर्ती के नाम पर 5000 युवाओं को ना-नुकर करने पर भी सरकार को घेरा।
विज्ञापन
कहा कि पहली बार हुआ कि पुलिस कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर हुए हैं। मुकेश पूर्व विधायक राकेश कालिया की पीठ भी थपथपा गए। पूर्व विधायक राकेश कालिया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणवीर राणा, ब्रजेश डोगरा, सुरेंद्र ठाकुर, रमन जसवाल, मनु शारदा, अनिता ठाकुर, विजय ठाकुर, रिशव कहोल, अमन ठाकुर, नरेश वर्धन और वेद पराशर मौजूद रहे।