{"_id":"6273dca6380d90547c5500e3","slug":"mukesh-agnihotri-statement-not-only-delhi-jairam-sarkar-runs-from-jaipur-nagpur-and-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश अग्निहोत्री का बयान: गलत टिकटों की नहीं करेंगे वकालत, हाईकमान भी रखे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश अग्निहोत्री का बयान: गलत टिकटों की नहीं करेंगे वकालत, हाईकमान भी रखे नजर
Thu, 05 May 2022 09:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 May 2022 09:28 PM IST
सार
चौड़ा मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मुकेश ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर मंच से माफिया से मिलीभगत के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनन और पेड़ माफिया पूरी तरह से सक्रिय है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार दिल्ली ही नहीं जयपुर, नागपुर और बिलासपुर से चलती है। चौड़ा मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मुकेश ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर मंच से माफिया से मिलीभगत के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनन और पेड़ माफिया पूरी तरह से सक्रिय है। मुख्यमंत्री के गृह जिला में जहरीली शराब का कारोबार हो रहा है। सरकार कार्रवाई करने की जगह आंखें मूंद कर बैठी है। मुकेश ने सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन बहाल करने और कर्मचारियों पर दर्ज केस वापस लेने का एलान किया।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री को सरकारी आवास ओकओवर खाली करने का काम शुरू करने की भी सलाह दी। मुकेश ने नारा लगाते हुए कहा कि ‘जयराम तुम एक काम करो, कुर्सी छोड़ो आराम करो’। मुकेश ने आरोप लगाया कि सीमेंट कंपनियों से मिलीभगत के चलते प्रदेश में इसके दामों में वृद्धि की जा रही है। 69 राष्ट्रीय राजमार्गों के दावे करने वाली भाजपा लोगों को गुमराह करती रही। मुख्यमंत्री मंडी एयरपोर्ट को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं जबकि आज दिन तक एक भी ईंट यहां नही लग पाई है। जनमंच में नौकरियां मांगने पर मंत्री माइक बंद करवा देते हैं। भाजपा से जुड़े लोगों को ही नौकरियां दी जा रही हैं। जल शक्ति विभाग में पाइप खरीद में 2,200 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है।
विज्ञापन
मुकेश ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से अपील करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में टिकट मेरिट पर दिए जाएं। जीत की क्षमता कोे आधार बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हम गलत टिकटों की वकालत नहीं करेंगे। हाईकमान भी इस बाबत कड़ी नजर रखे।
विज्ञापन