{"_id":"611a64188ebc3e432b13bbdb","slug":"mukesh-agnihotri-stated-that-cag-report-showed-mirror-to-state-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश अग्निहोत्री- कैग रिपोर्ट ने दिखाया प्रदेश सरकार को आइना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश अग्निहोत्री- कैग रिपोर्ट ने दिखाया प्रदेश सरकार को आइना
Mon, 16 Aug 2021 06:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Aug 2021 06:42 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की जगह चहेतों को भर्ती कर रही है। सरकार बताए कि महंगाई को काबू करने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कैग रिपोर्ट ने प्रदेश सरकार को आइना दिखा दिया है। सरकार बैकडोर से भर्तियां कर रही हैं। रोस्टर का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। आरक्षित वर्ग प्रदेश सरकार से खफा है। हरोली विस क्षेत्र के घालूवाल में कांग्रेस के जिला स्तरीय ओबीसी सम्मेलन से पूर्व यह बात उन्होंने कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की जगह चहेतों को भर्ती कर रही है। सरकार बताए कि महंगाई को काबू करने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं। पेट्रोल पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। सीमेंट, सरिया के भाव लगातार आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार की ओर से महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने पर मुकेश ने कहा कि यह तो कर्मचारियों का हक था। सरकार बताए कि पंजाब पे कमीशन की रिपोर्ट को कब लागू किया जा रहा है। प्रदेश लगातार कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है और सरकार निगमों और बोर्डों में चहेतों को लगाकर इस बोझ को और बढ़ा रही है।
विज्ञापन
सम्मेलन के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विस चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया। इस मौके पर विधायक सतपाल रायजादा, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह, हरोली ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू मौजूद रहे।