फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mukesh Agnihotri: State's authorized temples will be developed under master plan

Mukesh Agnihotri: प्रदेश के अधिकृत मंदिरों को मास्टर प्लान के तहत करेंगे विकसित

Sat, 10 Jun 2023 06:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Jun 2023 06:17 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ने जमीन पर बैठकर अपनी धर्मपत्नी के साथ ओम प्रकाश एंड पार्टी की भजन मंडली के भजन सुने और माता ज्वाला का ध्यान लगाया। 

विज्ञापन
Mukesh Agnihotri: State's authorized temples will be developed under master plan
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मां ज्वालामुखी के दरबार में हाजिरी लगाई । - फोटो : संवाद

विस्तार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ मां ज्वालामुखी के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि पूर्वक पूजा-अर्चना की। पुजारी राजन शर्मा और नितिन शर्मा ने उन्हें माता की चुनरी, सिरोपा, प्रसाद और तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मंदिरों को मास्टर प्लान के अंतर्गत विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के मंदिरों को रोपवे से भी जोड़ रही है। मंदिरों की व्यवस्था को कैसे बेहतर बनाया जाए, इसके लिए अधिकारियों, बुद्धिजीवियों से संवाद किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर राजनीतिक विषय नहीं हैं, इसलिए लोगों की आस्था से जुड़े इन ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों को और भी बेहतर तरीके से बढ़ावा दिया जाएगा ताकि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

विज्ञापन


जमीन पर बैठकर सुने माता के भजन
उपमुख्यमंत्री ने जमीन पर बैठकर अपनी धर्मपत्नी के साथ ओम प्रकाश एंड पार्टी की भजन मंडली के भजन सुने और माता ज्वाला का ध्यान लगाया। उनके साथ मंत्री विधायक और पूर्व मंत्री भी जमीन पर बैठकर भजन सुनने लगे। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, पूर्व विधायक अजय महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री के काफिले में चल रही गाड़ी से टकराया निजी वाहन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के काफिले में चल रही बोलेरो कार की एक अन्य कार से टक्कर हो गई। यह हादसा शनिवार को ज्वालामुखी के नजदीक बानूए दा खुह नामक जगह पर हुआ। हादसे में दोनों गाड़ियों के चालकों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है। हालांकि, मामला दर्ज नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार मुकेश अग्निहोत्री शनिवार को कांग्रेस विधायक संजय रतन के घर उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत पंडित सुशील रतन के चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध में उनके निमंत्रण पर शामिल होने के लिए जा रहे थे। अचानक उनके काफिले में चल रही जल शक्ति विभाग की गाड़ी से एक अन्य कार की टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने ज्वालामुखी अस्पताल जाकर घायल व्यक्ति से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed