फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mukesh Agnihotri said that 1500 vehicle owners fined 15 crores for fake vehicle registration

Kangra News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- फर्जी वाहन पंजीकरण के 1500 वाहन मालिकों को 15 करोड़ जुर्माना

Thu, 19 Jan 2023 07:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Jan 2023 07:55 PM IST
सार

इंदौरा में प्रेस वार्ता में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा सरकार वित्तीय प्रबंधन और भ्रष्टाचार पर नकेल कस रही है। कहा कि इंदौरा, ऊना और नूरपुर में हो रहे अवैध खनन पर निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। शाहनहर और फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना का लाभ जनता को दिलवाने के प्रयास किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Mukesh Agnihotri said that 1500 vehicle owners fined 15 crores for fake vehicle registration
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : संवाद

विस्तार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि कांगड़ा जिले में फर्जी वाहन पंजीकरण के मामले में 1500 वाहन मालिकों को 15 करोड़ का जुर्माना किया है। इंदौरा में प्रेस वार्ता में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा सरकार वित्तीय प्रबंधन और भ्रष्टाचार पर नकेल कस रही है। कहा कि इंदौरा, ऊना और नूरपुर में हो रहे अवैध खनन पर निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। शाहनहर और फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना का लाभ जनता को दिलवाने के प्रयास किए जाएंगे। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति लाने के सवाल पर कहा कि ऐसे 400-500 कर्मचारी वर्ग हैं, जो अपनी-अपनी बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


अभी सरकार की प्राथमिकता घोषणापत्र में दी गईं 10 गारंटियां हैं। उसके बाद बाकी भी सोचा जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अभी सरकार को बने एक महीना हुआ है। सरकार पांच साल के लिए बनी है। हर दिशा में जो जरूरी होगा, वह किया जाएगा। जहां तक प्रदेश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देना व प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली बेटियों का है तो उन्हें सीधे नौकरी देने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने प्राइवेट बस माफिया पर भी कार्रवाई करने की बात की। उन्होंने कहा कि कंदरोड़ी मलोट औद्योगिक क्षेत्र के लिए सड़क मार्ग की पर्याप्त व्यवस्था करने बारे संबंधित मंत्रालयों से बात की जाएगी और उद्योग को भी संबल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed