फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mukesh Agnihotri said - Raised the matter of giving 350 crores from the Center for Finna Singh Irrigation Proj

Himachal: अग्निहोत्री बोले- फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए केंद्र से 350 करोड़ देने का मामला उठाया

Mon, 23 Jan 2023 07:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Jan 2023 07:40 PM IST
सार

केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष को प्रदेश में मौजूदा योजनाओं के सुदृढ़ीकरण और नई सिंचाई योजनाओं के लिए संभावनाएं तलाशने और कार्यान्वयन के बारे में रोडमैप तैयार करने के लिए हिमाचल आने का न्योता दिया। केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष ने हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
mukesh Agnihotri said - Raised the matter of giving 350 crores from the Center for Finna Singh Irrigation Proj
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष कुशविंदर वोहरा से भेंट की। उन्होंने राज्य की सिंचाई योजनाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता देने के बारे में चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष को प्रदेश में मौजूदा योजनाओं के सुदृढ़ीकरण और नई सिंचाई योजनाओं के लिए संभावनाएं तलाशने और कार्यान्वयन के बारे में रोडमैप तैयार करने के लिए हिमाचल आने का न्योता दिया। केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष ने हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


अग्निहोत्री ने कहा कि जिला कांगड़ा के नूरपुर स्थित फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना वर्ष 2011 में 204 करोड़ की प्रारंभिक राशि से शुरू की गई थी। यह अब बढ़कर 646 करोड़ की हो गई है। इस परियोजना को पूर्ण करने के लिए राज्य ने अपने संसाधनों से अब तक 283 करोड़ व्यय किए हैं। उन्होंने केंद्र से अतिरिक्त 350 करोड़ रुपये शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शाहनहर परियोजना के तहत आने वाली 5000 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध नहीं हो रहा है। उन्होंने इस भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त संसाधन देने का आग्रह किया। ऊना जिले के बीट क्षेत्र में 75 करोड़ से बनने वाली सिंचाई योजनाएं चरण-दो को शीघ्र स्वीकृति देने का मामला भी उठाया। इस परियोजना के चरण एक का कार्य राज्य ने अपने संसाधनों से पूर्ण कर लिया है। नादौन सिंचाई योजना का शेष कार्य भी तीन माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्हाेंने सुखाहार और ज्वालाजी सिंचाई योजनाओं के बारे में भी आयोग के अध्यक्ष से विस्तृत चर्चा की। प्रदेश की खड्डों के तटीकरण के लिए वित्तीय प्रबंध बारे में भी चर्चा की। बाढ़ नियंत्रण उपायों और खड्डों के तटीकरण पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed