फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mukesh Agnihotri said Jairam Thakur's impatience forced the byelections

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री बोले- भाजपा जितने मर्जी चुनाव लाए, कांग्रेस लड़ने को तैयार

Tue, 02 Jul 2024 06:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jul 2024 06:16 PM IST
सार

मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता में मुकेश ने कहा कि इतिहास में पहली बार विधायकी छोड़कर फिर विधायक बनने के लिए देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर में चुनाव लड़ा जा रहा है। 

विज्ञापन
Mukesh Agnihotri said Jairam Thakur's impatience forced the byelections
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा जितने मर्जी चुनाव लाए, कांग्रेस लड़ने को तैयार है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता में मुकेश ने कहा कि इतिहास में पहली बार विधायकी छोड़कर फिर विधायक बनने के लिए देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर में चुनाव लड़ा जा रहा है। सत्ता के लालच के लिए भाजपा ने प्रदेश पर नौ विधानसभा उपचुनाव थोपे हैं। अब कोर्ट में विचाराधीन मुख्य संसदीय सचिवों के मामले को उठाया जा रहा है। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए इस प्रकार की घटनाएं ठीक नहीं हैं। मुकेश ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर चोर दरवाजे से सत्ता हथियाने की योजना बनाने का प्रदेश भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया।

विज्ञापन


भाजपा की साजिश के चलते छह-सात विधायक अब पूर्व विधायक बन गए हैं। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर इतनी जल्दबाजी में हैं कि शार्टकट से सत्ता तक पहुंचना चाहते हैं। होशियार सिंह, आशीष शर्मा और केएल ठाकुर निर्दलीय विधायक होते हुए किसी भी दल के साथ रहने के लिए आजाद थे। इन तीनों ने किन कारणों से इस्तीफे दिए। इस साजिश में कौन-कौन शामिल थे। अब दोबारा चुनाव क्यों लड़े जा रहे हैं। इसको लेकर इन्हें स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। भाजपा को सरकार को अस्थिर करने के लिए रची गई साजिश के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। मुकेश ने कहा कि देहरा सीट कांग्रेस के लिए चुनौती रही है। इस सीट को अब कांग्रेस भारी बहुमत से जीतने वाली है। नालागढ़ और हमीरपुर में भी कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत होगी।
विज्ञापन


बिजली सब्सिडी बंद करने के बयान से नहीं गिरेगी सरकार
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि झूठ बोलने से चुनाव नहीं जीते जाते। नेता विपक्ष रोज हताशा में नए-नए बयान दे रहे हैं। पहले कहा-पुरानी पेंशन योजना बंद हो जाएगी। फिर कहा-महिलाओं को 1500 रुपये नहीं मिलेंगे। अब कह रहे हैं कि घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह मिलने वाली 125 यूनिट निशुल्क बिजली की सब्सिडी बंद होने जा रही है। बिजली सब्सिडी बंद करने के बयान से राज्य सरकार नहीं गिरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाहन मामले की जारी है जांच, कानून-व्यवस्था ठीक
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के संसद में दिए गए भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि नाहन में हुई घटना की जांच जारी है। आइसोलेशन में कुछ केस हो जाते हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठीक है।

जयराम ठाकुर के उतावलेपन ने थोपे उपचुनाव
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में उपचुनाव भाजपा की लालसा, ऑपरेशन लोटस और जयराम ठाकुर के अति उतावलेपन ने थोपे हैं। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि आज उपचुनाव में लगातार जयराम ठाकुर पूछ रहे हैं कि यह चुनाव किसने थोपे हैं। कह रहे हैं कि सरकार की गलती है। मुकेश ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष भूल गए हैं कि यह चुनाव थोपने का आइडिया जयराम का है। पहले छह विधायकों को बर्खास्त करवाया, फिर तीन आजाद, जिनको त्यागपत्र देने की कोई जरूरत नहीं थी, उनसे त्यागपत्र दिलवाकर चुनाव लड़वा रहे हैं।

सभी को भाजपा ने टिकट दिया। इससे साफ है कि भाजपा ने प्रदेश की जनता पर उपचुनाव थोपे हैं। उन्होंने कहा कि केवल उपचुनाव ही नहीं थोपे, बल्कि आचार संहिता के चलते जो विकास कार्य रुके, उसके लिए भी भाजपा दोषी है। निर्दलीय विधायकों के त्यागपत्र का कोई कारण समझ नहीं आता है। यह त्यागपत्र भाजपा ने दबाव में डील के तहत करवाए। राजनीतिक मंडी में जो बिक रहा था, भाजपा खरीदने वाली थी और चुनाव थोप दिया। अग्निहोत्री ने कहा कि पहले जनता ने छह उपचुनावों में से चार पर कांग्रेस को जिताकर सरकार को मजबूत किया। अब तीनों उपचुनाव भी कांग्रेस ही जीतेगी। प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार होगी। भाजपा ने षड्यंत्र के के तहत सरकार को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली और अब लगातार असफलता मिल रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार विकास को आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed