{"_id":"a47f9dc6380f91587bd97438f7018e52","slug":"mukesh-agnihotri-addressed-youngster-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश अग्निहोत्री का युवाओं को संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश अग्निहोत्री का युवाओं को संदेश
अमर उजाला ब्यूरो/ सिरमौर
Updated Mon, 29 Sep 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल यूथ ब्रिगेड द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या का उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुभारंभ किया। उन्होंने सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्घ गायक मास्टर सलीम के तरानों का देर रात तक भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर हिमाचल यूथ ब्रिगेड द्वारा हिमाचली टोपी, शॉल और कृपाण प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि युवा राष्ट्र शक्ति होती है जिनकी स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका रहती है।
विज्ञापन
उन्होंने हिमाचल यूथ ब्रिगेड द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं आपदा के समय दिए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा उठाया गया यह कदम महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
युवाओं को अपनी शक्ति का सकारात्मक कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों के उन्मूलन में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
हिमाचल यूथ ब्रिगेड के प्रधान सरदार परविंद्र सिंह ढिल्लों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। संस्था की विभिन्न गतिविधियों बारे में प्रकाश डाला।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक चौधरी किरनेश जंग, सिमी अग्निहोत्री, अध्यक्ष एपीएमएसी सिरमौर गीताराम ठाकुर, एसडीएम श्रवण मांटा, डीएसपी योगेश रोल्टा, महाप्रबंधक उद्योग राजेंद्र धोल्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।