फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MTB Himalaya Cycle Rally Starts From Shimla, Canada Leads on First Day.

MTB हिमालया साइकिल रैली शुरू, पहले दिन कनाडा का दबदबा

Mon, 26 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 26 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
MTB Himalaya Cycle Rally Starts From Shimla, Canada Leads on First Day.

एमटीबी हिमालया साइकिल रैली ररिवार को शिमला के रिज मैदान से शुरू हो गई। रैली में विजेता रह चुके कनाडा के कोरी वालिस ने पहले दिन बढ़त बनाई। उन्होंने 2 घंटे 47 मिनट और 40 सेकंड में रेस पूरी की। दूसरे स्थान पर थॉमस टर्नर रहे।

विज्ञापन


उन्होंने 2 घंटे 48 मिनट और 40 सेकंड में रेस पूरी की। रैली के पहले दिन महिला वर्ग में कैथरीन विमिलसन ने बढ़त बनाई। पहले रेस जीत चुकीं कैथरीन ने 3 घंटे 22 मिनट में यह रेस पूरी की। रविवार सुबह करीब नौ बजे आरट्रैक के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल रमन धवन ने एमटीवी हिमालया साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


रैली के आयोजक मोहित सूद ने कहा कि रैली में इस बार अन्य वर्षों से अलग धौलाधार की हिमालयन रेंज को भी रूट में शामिल किया गया है। शिमला से शुरू हो रही यह रैली तीन अक्तूबर को धर्मशाला में समाप्त होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में दम दिखा रहे हैं 14 देशों के साइकिलिस्ट

MTB Himalaya Cycle Rally Starts From Shimla, Canada Leads on First Day.

रेस में 14 देशों के 67 साइकिलिस्ट जलोड़ी दर्रे से होकर गुजरेंगे। एसएसबी के 11 साइकिलिस्ट भी रेस में भाग ले रहे हैं। कुल्लू में स्थित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की बाउंड्री के साथ से साइकिल रेस गुजरेगी।

पैराग्लाइडिंग का विश्व का दूसरा सबसे ऊंचा प्वाइंट बीड बिलिंग भी साइकिल रेस के रूट में शामिल है। यह रेस प्रतिदिन 60 से 90 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed