फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mtb himalaya cycle rally at shimla.

एमटीबी साइकिल रैली: देवेंद्र ने बनाई बढ़त

Sat, 04 Apr 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 04 Apr 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
mtb himalaya cycle rally at shimla.

चौथी एमटीबी शिमला साइकिल रैली में पहले दिन ओवरऑल कैटेगरी के पूर्व विजेता देवेंद्र ठाकुर की बादशाहत रही। शिमला के पंद्रह साल के साइकिलिस्ट शिवेन ने छात्र वर्ग में पहले दिन बढ़त बनाई। महिलाओं में गुरलीन कौर सबसे आगे रहीं।

विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे साइकिलिस्ट रैली के रवाना होते ही सर्पीले रास्तों के साथ मौसम के बिगड़े तेवरों ने भी उनकी परीक्षा लेने की ठान ली। शिमला में शनिवार सुबह आकाश बादलों से भरा था और सर्द हवाएं चल रही थीं। साइकिल रैली के दीवानों पर मौसम के इस तेवर का कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन


होटल हॉली-डे होम से रैली साधुपुल के लिए रवाना हुई। हरे-भरे वनों के बीच सर्पीली पगडंडियों, बीहड़ रास्तों और प्राकृतिक झरनों के वातावरण ने रैली के रोमांच को जादुई बना दिया। रास्ते के पड़ाव शिमला के आनंदपुर, दोची, जुन्गा से होते हुए जनेडघाट में संपन्न हुए। पहले दिन कुल 59 किलोमीटर कठिन रास्तों ने रैली में शामिल प्रतिभागियों के साहस और धैर्य की परीक्षा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न वर्गों में पहले दिन के परिणाम

पूर्व विजेता देवेंद्र ठाकुर ने पहले दिन बढ़त बनाई। दूसरे स्थान पर संदीप मदान, शिवेन, सुनील बारोंगपा, पुण्यप्रताप सिंह, डेनियल वेबेरका, वीजू वर्गीज, संचित सूद, गौरीश श्याम रहे। इनमें देवेंद्र ठाकुर, संदीप मदान और सुनील बारोंगपा ओपन सोलो कैटेगरी में शुमार हैं। मास्टर्स सोलो कैटेगरी में हिलमर वेबर, जसबीर सिंह और नवेंदु लाल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।


छात्रों में शिवेन पहले, संचित सूद दूसरे, गौरीश श्याम तीसरे स्थान पर आए। महिलाओं के ओपन सोलो वर्ग में गुरलीन कौर आगे हैं। अलका लाड दूसरे स्थान पर हैं। मौसम के बिगड़े मिजाज और पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी खराब मौसम के कारण रैली का दूसरा दिन साइकिलिस्टों के लिए और भी दुश्वार साबित होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed