फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MSc Botany, Chemistry semester exam results are stuck due to the negligence of colleges

HPU Shimla: चार कॉलेजों की लापरवाही से लटका एमएससी बॉटनी, केमिस्ट्री का परीक्षा परिणाम

Tue, 08 Apr 2025 11:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Apr 2025 11:42 AM IST
सार

स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं, लेकिन एमएससी बॉटनी और केमिस्ट्री दो ऐसे कोर्स हैं, जिनके परीक्षा परिणाम चार कॉलेजों की लापरवाही के कारण अटके हुए हैं। 

विज्ञापन
MSc Botany, Chemistry semester exam results are stuck due to the negligence of colleges
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिसंबर में आयोजित स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं, लेकिन एमएससी बॉटनी और केमिस्ट्री दो ऐसे कोर्स हैं, जिनके परीक्षा परिणाम चार कॉलेजों की लापरवाही के कारण अटके हुए हैं। इन कॉलेजों ने तय समय सीमा के भीतर प्रैक्टिकल परीक्षाएं नहीं करवाईं। इस कारण विश्वविद्यालय करीब 20 दिनों से तैयार इन दोनों कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाओं के नतीजे घोषित नहीं कर पा रहा है। इसका खामियाजा विवि के साथ ही परिणाम का इंतजार कर रहे प्रदेश भर के एमएस बॉटनी और केमिस्ट्री के हजारों छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। कॉलेजों के इस लापरवाह रवैये को देख विवि प्रशासन ने कॉलेजों में संपर्क कर विवि से तुरंत पैनल बोर्ड ऑफ स्टडीज से अप्रूव करवाकर प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित कर उनके अवार्ड भेजने को ई मेल भेजे है।

विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने माना कि इन दो एमएससी कोर्स के छात्र रोज फोन कर रिजल्ट के बारे पूछताछ कर रहे हैं। विवि दोनों कोर्स में अध्ययनरत छात्रों के प्रैक्टिकल के अवार्ड पूरे न आने के कारण 20 दिनों से परिणाम घोषित नहीं कर पा रहा है। उन्होंने माना कि इन कॉलेजों को ऐसी लापरवाही न करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह में हुई पीजी कोर्स की अन्य सभी परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इन दो विषयों के नतीजे इन कॉलेजों से अवार्ड आने के बाद ही घोषित किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि विवि सभी संबद्ध कॉलेजों को तय की समय सीमा के भीतर प्रैक्टिकल, अवार्ड एंट्री और प्रोजेक्ट रिपोर्ट के साथ सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। यदि ऐसा नहीं किया जाता, तो विवि प्रशासन भविष्य में ऐसे कॉलेजों के खिलाफ सख्त कदम उठाने को मजबूर होगा। 

विज्ञापन

बीबीए, बीसीए कोर्स संचालित कर रहे कॉलेजों को भी विवि ने दिए सख्त निर्देश
जल्द ही विवि से संबद्ध 38 बीबीए और 56 बीसीए कोर्स करवा रहे कॉलेजों की परीक्षाएं शुरू हो रही है। सेल्फ फाइनेंसिंग आधार पर, गेस्ट फैकल्टी के सहारे संचालित किए जा रहे इन दोनों कोर्स में भी बहुत से कॉलेजों ने अभी तक बीबीए की प्रोजेक्ट रिपोर्ट और बीसीए के प्रैक्टिकल नहीं करवाए हैं। इन कॉलेजों को भी परीक्षाएं शुरू होने से पूर्व हर हाल में प्रोजेक्ट रिपोर्ट को का मूल्यांकन और प्रैक्टिकल को तय की प्रक्रिया के तहत करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 

एचपीयू ने घोषित किया एमएससी मैथ, एमए ग्रामीण विकास का परिणाम
विश्वविद्यालय ने दिसंबरमें आयोजित की गई स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स और पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाओं में सोमवार को एमएएससी मैथ, एमए ग्रामीण विकास का परिणाम घोषित कर दिया है। घोषित किए गए नतीजों में एमएससी मैथ प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चौथे सेमेस्टर के नतीजे घोषित किए हैं। इसके साथ ही पीएचडी कोर्स वर्क मैथेमेटिक्स, पीजी डिप्लोमा इन ट्राइबल स्टडीज, बी टेक आईटी, तसीएसई, सिविल, सीएसई, ईई और सीएसई के तीसरे सेमेस्टर के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। वहीं एमए ग्रामीण विकास के पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर के नतीजे घोषित कर इसे ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है। छात्र इसे अपने लॉग इन आईडी का उपयोग कर ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed