फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MRI machine from Germany for AIIMS himachal, Anesthesia work station will come from China

हिमाचल: एम्स के लिए जर्मनी से एमआरआई मशीन, चीन से आएगा एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन

Tue, 01 Mar 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Mar 2022 05:00 AM IST
सार

कोठीपुरा एम्स के लिए जर्मनी से एमआरआई मशीन और चीन से एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन लाया जाएगा। वहीं फोर डी कलर डॉप्लर सिंगापुर से और एक्सरे मशीन 1000 एमए नीदरलैंड ले मंगवाई जा रही है। एम्स में लगने वाली अन्य मशीनें देश के अंदर ही खरीदी जाएंगी। 

विज्ञापन
MRI machine from Germany for AIIMS himachal, Anesthesia work station will come from China
एम्स बिलासपुर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित कोठीपुरा एम्स के लिए जर्मनी से एमआरआई मशीन और चीन से एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन लाया जाएगा। वहीं फोर डी कलर डॉप्लर सिंगापुर से और एक्सरे मशीन 1000 एमए नीदरलैंड ले मंगवाई जा रही है। एम्स में लगने वाली अन्य मशीनें देश के अंदर ही खरीदी जाएंगी। मई में एम्स में मशीनें स्थापित की जाएंगी, जबकि जून अंत तक अस्पताल के भवन के लोकार्पण के बाद जुलाई में वार्डों में मरीज भर्ती होना शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन


 एम्स में लैब से लेकर अन्य मशीनरी एचएलएल लाइफ केयर द्वारा स्थापित की जाएगी। जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एम्स का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। पीएम विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की जनता को एम्स की सौगात देंगे। इसके लिए कंपनी भी जोरों से निर्माण कार्य कर रही है। कंपनी ने एम्स का करीब 80 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है। इसमें स्टूडेंट होस्टल, फैकल्टी रेजीडेंस, अकादमिक भवन आदि शामिल हैं। एम्स अस्पताल के तीन ब्लॉक में से एक पूरी तरह तैयार है। दो अन्य का करीब 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा अस्पताल में अस्थायी ओपीडी आयुष भवन में चलाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed