फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mp's of Himachal meet prime minister Narendra Modi

पीएम मोदी से मिले हिमाचल के सांसद, रखी ये मांगें

Sat, 26 Jul 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Jul 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mp's of Himachal meet prime minister Narendra Modi

हिमाचल प्रदेश के चारों सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सांसदों ने हिमाचल प्रदेश के विकास के रोड मैप पर प्रधानमंत्री से चर्चा की। प्रधानमंत्री ने हिमाचल के सांसदों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश के विकास में केंद्र की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पूर्व सांसदों ने इराक में फंसे हजारों भारतीयों को सकुशल देश में पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। वहीं प्रदेश के लिए प्रदान किए गए आईआईएम और रेल विस्तार तथा एनएच के निर्माण की मंजूरी पर भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन


सांसदों ने अपने विदेशी दौरे का सफल नेतृत्व करने व विश्व स्तर के मुद्दों को सही ढंग से उठाने के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी। हिमाचल के सांसदों ने प्रधानमंत्री से सूबे में विकास परियोजनाओं के लिए धन उपलब्ध करवाने और विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का आग्रह दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाश्ते के बहाने प्रधानमंत्री विभिन्न राज्यों के सांसदों को अपने आवास में बुलाकर उस राज्य की विकास गति को प्रदान करने के लिए चर्चा कर रहे हैं।

सात राज्यों के सांसद पहुंचे नाश्ते पर
हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ भाजपा संगठन से लेकर विकास तक पर चर्चा हुई। मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरुप शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात अच्छी मुलाकात रही।


रामस्वरुप शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने नाश्ते में सात राज्यों के सांसदों को बुलाया था। सभी राज्यों के सांसदों से अलग-अलग मुलाकात कर विकास कार्य का रोड़ मैप भी तैयार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed