{"_id":"61852a798ffbf3328c69f7b3","slug":"mp-pratibha-singh-said-that-victory-is-victory-whether-by-one-vote-or-ten","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद प्रतिभा सिंह बोलीं- जीत तो जीत होती है, चाहे एक वोट से हो या दस से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद प्रतिभा सिंह बोलीं- जीत तो जीत होती है, चाहे एक वोट से हो या दस से
Fri, 05 Nov 2021 06:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Nov 2021 06:28 PM IST
सार
उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि और कांग्रेस सरकारों के विकास कार्यों के चलते जीत मिली। उपचुनाव की जीत से कांग्रेस में उत्साह है। पूरे देश में कांग्रेस की अब वापसी शुरू होगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी जिला के बल्ह में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों की उपजाऊ भूमि इसके दायरे में आ रही है।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस की नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि जीत तो जीत होती है। चाहे एक वोट से हो या दस से। शुक्रवार को राजधानी शिमला में प्रेस वार्ता में प्रतिभा सिंह ने कहा कि 2022 के चुनावों के लिए पार्टी हाईकमान तय करेगा कि प्रदेश में कांग्रेस का नेतृत्व कौन करेगा। उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि और कांग्रेस सरकारों के विकास कार्यों के चलते जीत मिली। उपचुनाव की जीत से कांग्रेस में उत्साह है। पूरे देश में कांग्रेस की अब वापसी शुरू होगी।
विज्ञापन
प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी जिला के बल्ह में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों की उपजाऊ भूमि इसके दायरे में आ रही है। सभी लोगों से बात कर इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू करने का संसद में मामला उठाया जाएगा। संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को दूर करवाया जाएगा। पांगी और जलोड़ी जोत के लिए टनल निर्माण का प्रयास किया जाएगा। जिन 69 नेशनल हाईवे की भाजपा सिर्फ बातें करती रही। उसे केंद्र के समक्ष उठाया जाएगा। कुल्लू एयरपोर्ट के विस्तार की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन
उपचुनाव के परिणाम आने के बाद सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम किया है। गैस सिलिंडर और खाद्य तेलों के दाम में कमी नहीं हुई। केंद्र सरकार के सामने मामला उठाया जाएगा। जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ की भूमि लोगों को दिलाई जाएगी। हाइड्रो प्रोजेक्टों के लिए लोगों को विश्वास में लेने के बाद ही निर्माण शुरू करने की केंद्र से मांग की जाएगी। फोरलेन विस्थापितों के मामले से सरकार को अवगत कराया जाएगा। पहाड़ी प्रदेश में कई काम होना अभी शेष हैं। पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री हमारी मदद करेंगे। इस अवसर पर शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन