गोगोई का भाजपा पर निशानाः बोले- पहले पंडित सुखराम की फाइलें खोलीं, अब सब खत्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य और असम से कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने पहले हिमाचल के नेता की फाइलें खोलीं और अब जब वे भाजपा में शामिल हो गए हैं, तब सब खत्म कर दिया गया है।
यही भाजपा की नीति है। मोदी ने सबसे बड़ा झूठ ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’ का ही बोला है। कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के प्रचार में न आने और अकेले सीएम वीरभद्र सिंह के ही प्रचार में डटे होने के सवाल पर गोगोई बोले कि कांग्रेस की एक आर्मी पूरे प्रदेश में बिछी हुई है, जो घर-घर तक प्रचार कर रही है।
नोटबंदी, जीएसटी आदि की वजह से महंगाई की मार झेल रहे आम लोग परेशान हैं। गोगोई बोले कि गोरखपुर अस्पताल में बच्चों की मौत के लिए क्या वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ही जिम्मेवार नहीं हैं?
मोदी का मुकाबला करने को अकेले वीरभद्र काफी
उन्होंने कहा कि शहीद सौरभ कालिया के साथ पाकिस्तान में हुई नाइंसाफ का मामला अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में नहीं उठाने की भी गोगोई ने जमकर निंदा की।उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव त्यागी ने कहा है कि मोदी और तमाम भाजपा नेताओं का मुकाबला करने के लिए अकेले वीरभद्र सिंह ही काफी हैं।
प्रधानमंत्री से लेकर तमाम लोगों से वे अकेले मुकाबिल होने का मादा रखते हैं। राजीव त्यागी ने भी राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री ही तय नहीं है।