फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP Dr. Rajiv Bhardwaj met the Governor, Sukhu government targeted in CPS case

Shimla: राज्यपाल से मिले सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज, सीपीएस मामले में सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Thu, 14 Nov 2024 12:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Nov 2024 12:55 PM IST
सार

 राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिले। राज भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में भारद्वाज ने कहा कि राज्यपाल के साथ उनकी शिष्टाचार भेंट थी और यह सीपीएस मामले पर निर्णय आने के पहले से तय हुई थी।

विज्ञापन
MP Dr. Rajiv Bhardwaj met the Governor, Sukhu government targeted in CPS case
राज्यपाल से मिले सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज - फोटो : संवाद

विस्तार

सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिले। राज भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में भारद्वाज ने कहा कि राज्यपाल के साथ उनकी शिष्टाचार भेंट थी और यह सीपीएस मामले पर निर्णय आने के पहले से तय हुई थी। उन्होंने सीपीएस मामले पर न्यायालय का धन्यवाद किया। कहा कि सीपीएस बनाने के मामले में भाजपा प्रदेश सरकार को चेताती रही। क्योंकि इनकी नियुक्ति असांविधानिक है। कोर्ट का यह ऐतिहासिक निर्णय है और सीपीएस एक्ट 2006 को निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन


इसकी गूंज बहुत दूर तक जाएगी। भारद्वाज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व भाजपा अध्यक्ष चुनाव के सिलसिले में राज्य से बाहर है। ऐसे में इस मामले पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। भारद्वाज ने सुक्खू सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि यह सरकार झूठ का पिटारा लेकर सत्ता में आई। सरकार ने ऐसे-ऐसे वायदे किए, जो पूरे नहीं हो सकते। जनता अब देख रही है। महिला सम्मान निधि के लिए निर्धारित प्रपत्र को देखा जाए तो पांच प्रतिशत महिलाओं को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन

सीपीएस मामले से सरकार पर कोई राजनीतिक संकट नहीं: प्रतिभा सिंह
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने गुरुवार को शिमला में कहा कि सीपीएस पर आए कोर्ट के फैसले से सरकार पर कोई राजनीतिक संकट नहीं है। इस मामले पर अगला कदम क्या उठाया जाना है, सरकार इस पर निर्णय लेगी। इसमें सभी से सलाह-मशविरा किया जाएगा। उन्होंने बाल दिवस की बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed