{"_id":"5e200ff68ebc3e4b3b1e23be","slug":"moving-car-catches-fire-in-sirmour-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में भड़की आग, बाल-बाल बचा दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में भड़की आग, बाल-बाल बचा दंपती
Thu, 16 Jan 2020 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गोविंदगढ़ मोहल्ला में बुधवार रात को अचानक चलती गाड़ी में आग भड़क गई। हादसे में दंपती बाल-बाल बच गया। बोनट में आग लगने से कार को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के निरोजीनगर से पर्यटकों की कार (डीएल12सी-जी2850) जमटा के लिए निकली थी। नाहन शहर के समीप गोविंदगढ़ मोहल्ला में पहुंचते ही अचानक चलती हुई कार के बोनट में आग भड़क गई।
विज्ञापन
गाड़ी चालक एवं मालिक ने एकाएक वाहन रोका और गाड़ी में सवार पत्नी को बाहर निकाला। इस दौरान गाड़ी का तमाम सामान भी बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गाड़ी को सदीप मित्तल चला रहा था। जबकि वाहन में इसकी पत्नी बवीता मित्तल भी सवार थीं। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। स्थानीय निवासी हरिंद्र सिंह, मनु सिंह, गुरमीत सिंह ने बताया कि कार के बोनट से अचानक ही आग की चिंगारियां उठीं। इसके बाद उन्होंने आग पर काबू पाया। उधर, एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन