{"_id":"5eaee9bdb22f155a2233a59c","slug":"mourning-for-martyr-major-anuj-sood-in-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद मेजर अनुज का पैतृक गांव गम में डूबा, दो साल पहले आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद मेजर अनुज का पैतृक गांव गम में डूबा, दो साल पहले आए थे
Sun, 03 May 2020 09:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
शहीद मेजर अनुज सूद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकी मुठभेड़ में मेजर अनुज सूद की शहादत से उनका पैतृक गांव देहरा गम में डूब गया है। मेजर अनुज दो साल पहले एक शादी समारोह में अपने परिजनों के साथ देहरा आए थे। इनके पिता ब्रिगेडियर चंद्रकांत सूद भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह हाईकोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट कपिल देव सूद की बड़ी बहन साधना सूद के पौत्र थे।
विज्ञापन
नजदीकी रिश्तेदार भुवनेश सूद ने बताया कि उनका पैतृक घर देहरा बाजार में ही है। हालांकि, अब उनका परिवार चंडीगढ़ में चंडी मंदिर के नजदीक रहता है। अनुज मौजूदा समय में पुणे में रह रहे थे। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मेजर अनुज सूद समेत पांचों सैन्य जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश को उनकी शहादत पर गर्व है।
विज्ञापन