फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mountains frozen in Lahaul, Himalayan ibex reaching residential areas in search of water

Lahul News: लाहौल में पहाड़ बर्फ से लकदक, पानी की तलाश में रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच रहे हिमालयन आईबैक्स

Mon, 11 Dec 2023 02:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग / उदयपुर (लाहौल- स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग / उदयपुर (लाहौल- स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Dec 2023 02:05 PM IST
सार

लाहौल-स्पीति में पहाड़ बर्फ से लकदक होने के बाद हिमालयन आईबैक्स (टंगरोल) प्यास बुझाने के लिए रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Mountains frozen in Lahaul, Himalayan ibex reaching residential areas in search of water
रिहायशी इलाकों में पहुंचे आईबैक्स। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में पहाड़ बर्फ से लकदक होने के बाद हिमालयन आईबैक्स (टंगरोल) प्यास बुझाने के लिए रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं। आईबैक्स बेखौफ रिहायशी इलाकों में घूमते दिखे जा रहे हैं, जो यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण बन गए हैं। आमतौर पर समुंदरतल से 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर पाए जाने वाले हिमालयन आईबेक्स प्यास के कारण अब रिहायशी इलाकों में लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद हो रहे हैं। इन दिनों आइबेक्स के झुंड तांदी स्थित छुरपक पेट्रोल पंप के आसपास, स्तींगरी हेलीपैड के इर्दगिर्द सहित घाटी के कई इलाकों में सड़कों में भी बेखौफ घूमते देखेजा रहे हैं। वन विभाग लाहौल ने इन वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर नियमित पेट्रोलिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन


 लाहौल वन विभाग के फाइलों में डेढ़ दशकों से अधिक समय से अवैध शिकार का कोई मामला सामने नहीं है। लिहाजा यह वन्यजीव बेखौफ है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में महिला मंडलों की सामूहिक प्रयास से वन कटान पर पावंदी से जहां अब वनों का दायरा बढ़ रहा है, वहीं वन्यजीवों के शिकार पर पाबंदी ने भी उन्हें बेखौफ विचरने की स्वतंत्रता प्रदान की है। लाहौल वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) अनिकेत वानवे ने कहा कि पहाड़ों में ठंड के चलते पानी जम गए हैं, लिहाजा यह वन्यजीव प्यास बुझाने के लिए निचले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं। लोग वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed