फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mountaineering team reach srikhand mahadev in minus 10 degree temperature at altitude of 18750 feet

18750 फीट की ऊंचाई पर माइनस दस डिग्री तापमान में श्रीखंड पहुंचा पर्वतारोही दल

Sat, 12 Oct 2019 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 12 Oct 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
Mountaineering team reach srikhand mahadev in minus 10 degree temperature at altitude of 18750 feet
- फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत की कठिनतम यात्राओं में शुमार समुद्रतल से 18750 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड कैलाश की यात्रा के दौरान बिखरे पॉलिथीन को एकत्रित करने के लिए भारतीय पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली के पर्वतारोही इन दिनों क्लीन हिमालय, ग्रीन हिमालय के मिशन में जुटे हैं। माइनस 10 डिग्री तापमान पर यह दल श्रीखंड महादेव पहुंचा और यात्रा के दौरान मार्ग पर बिखरा करीब 1800 किलोग्राम कचरा दल ने एकत्रित कर स्वच्छ भारत का संदेश दिया है।

विज्ञापन


पर्वतारोही दल के टीम लीडर डॉ. ललित मोहन ने बताया कि यह अभियान भारतीय पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली की ओर से युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से छेड़ा गया है। यह 10 दिन तक चलेगा। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने माइनस दस डिग्री तापमान में विकट परिस्थितियों का सामना करते हुए 18750 फुट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


यहां तिरंगा फहराकर मिशन को कामयाब किया। टीम ने यात्रा के दौरान मार्ग में लगभग 1800 किलोग्राम कचरे को एकत्रित कर उसे बोरों में जमा किया है, जिसे संबंधित पंचायत के सुपुर्द किया जाएगा। डॉ.  ललित मोहन ने कहा कि श्रीखंड यात्रा के दौरान कैलाश दर्शन को हजारों श्रद्धालु जाते हैं, जो अपने साथ लाई प्लास्टिक और अन्य खाने पीने की वस्तुओं को यात्रा के मार्ग में ही फेंक देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पर्यावरण के लिए घातक है। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिमालय में इतना अधिक कूड़ा कचरा एकत्रित होने से वातावरण में बदलाव और ग्लोबल वार्मिंग जैसी परिस्थितियां पैदा हो गई हैं। इससे हिमालय के ग्लेशियर निरंतर पिघल रहे हैं। टीम में उनके साथ पर्वतारोही हेमंत शर्मा, प्रवीण दहिया, ललित कंवर शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed