{"_id":"5e1dd7f58ebc3e4af0242af6","slug":"mou-will-be-soon-signed-for-international-airport-jairam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए जल्द होगा एमओयू: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए जल्द होगा एमओयू: जयराम
Tue, 14 Jan 2020 08:32 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Jan 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
सीएम जयराम ठाकुर ने तत्तापानी में पत्रकार वार्ता में कहा कि बल्ह इंटरनेशनल हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जल्द एमओयू साइन होगा। 2000 परिवारों के विस्थापन और मुआवजे के संबंध में उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के अनुसार लोगों को जमीन का मुआवजा दिया जाएगा। करसोग में अटल केंद्रीय विद्यालय, बहुतकनीकी कॉलेज तथा लावारिस पशुओं की समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने मोक्ष धाम के संबंध में सचिव को निर्देश दिए कि वे इसकी विस्तृत योजना बनाएं। तत्तापानी सहित चिंडी, रायगढ़ होते हुए शिकारी माता तक सड़क का उचित विस्तार किया जाएगा। शिमला को तत्तापानी, चिंडी होते हुए शिकारी माता से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
आगे भी चलती रहेगी नाटी, कांग्रेसियों ने किया संस्कृति का अपमान
सीएम ने कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नाटी न केवल तीन वर्षों के दौरान, बल्कि अगले पांच वर्षों तक भी निर्बाध रूप से चलती रहेगी। कहा कि उनकी ओर से नाटी में भाग लेने पर कांग्रेस नेताओं की ओर से की गई टिप्पणी प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के लिए अनादर की भावना को दर्शाती है। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के विकास के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। अब तक 703 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जो 96000 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करेंगे। सीएम ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम केंद्र सरकार की ओर से उठाया गया एक ऐतिहासिक निर्णय है और प्रदेश के लोग इस निर्णय में केंद्र के साथ है।
विज्ञापन
विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले रसोइयों को सम्मानित करेगी सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पर्यटन विभाग ने मंगलवार को एक ही बर्तन में 1995 किलोग्राम खिचड़ी बनाकर इतिहास रचकर गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस रिकॉर्ड को बनाने वाले रसोइयों को सम्मानित करेगी।
राज्यपाल ने तिल और गुड़ बांटकर मनाई मकर संक्रांति
वहीं, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को पारंपरिक तरीके से तिल गुड़ बांटकर हर्षोल्लास से मकर संक्रांति का पर्व मनाया। उन्होंने प्रदेश वासियों को इस पावन अवसर पर बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन व सुख.समृद्धि की कामना की। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने राजभवन जाकर राज्यपाल को बधाई दी। शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेंद्र चैहान, आयुक्त पंकज राय ने भी राज्यपाल को बधाई दी। ब्यूरो
राज्यपाल ने तिल और गुड़ बांटकर मनाई मकर संक्रांति
वहीं, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को पारंपरिक तरीके से तिल गुड़ बांटकर हर्षोल्लास से मकर संक्रांति का पर्व मनाया। उन्होंने प्रदेश वासियों को इस पावन अवसर पर बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन व सुख.समृद्धि की कामना की। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने राजभवन जाकर राज्यपाल को बधाई दी। शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेंद्र चैहान, आयुक्त पंकज राय ने भी राज्यपाल को बधाई दी। ब्यूरो