फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Motivation letters to teachers for good result in 10th and 12th.

अच्छा रिजल्ट देने वाले शिक्षकों को मिलेंगे सीएम के प्रोत्साहन पत्र

Thu, 26 May 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 26 May 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
Motivation letters to teachers for good result in 10th and 12th.
अच्छा रिजल्ट देने वाले शिक्षकों को मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन पत्र दिया जाएगा। - फोटो : Demo pic

दसवीं और जमा दो में अच्छा रिजल्ट देने वाले शिक्षकों को मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन पत्र दिया जाएगा। खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों की क्लास लगाई जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों से अच्छा और खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों का ब्योरा तलब किया है।

विज्ञापन


बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशालय में हुई समीक्षा बैठक में निदेशक दिनकर बुराथोकी ने सभी उपनिदेशकों को एक सप्ताह में ब्योरा देने के आदेश दिए। कहा कि परीक्षा परिणामों को लेकर सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री स्वयं मामले को गहनता से देख रहे हैं।
विज्ञापन


अच्छा रिजल्ट देने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने का फैसला लिया गया है। दसवीं में प्रदेश के 175 सरकारी स्कूलों का परिणाम 100 फीसदी रहा है, जबकि 436 स्कूलों का 91 से 100 प्रतिशत के बीच।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को जल्द भेजे जाएंगे प्रोत्साहन पत्र

Motivation letters to teachers for good result in 10th and 12th.
जमा दो के 244 स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत, जबकि 50 फीसदी से अधिक स्कूलों ने 80 फीसदी अंक झटके हैं। - फोटो : Demo pic

जमा दो के 244 स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत, जबकि 50 फीसदी से अधिक स्कूलों ने 80 फीसदी अंक झटके हैं। इन स्कूलों के शिक्षकों को मुख्यमंत्री की ओर से प्रोत्साहन पत्र भेजे जाएंगे। बीस फीसदी से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों को पर्सनल समन कर जवाबतलब किया जाएगा।

समीक्षा बैठक में परीक्षा परिणामों को लेकर चर्चा हुई। निदेशक दिनकर बुराथोकी ने खराब परिणाम आने पर चिंता जताते हुए भविष्य में और अधिक मेहनत के लिए प्रेरित किया। बैठक में शिक्षकों और गैर शिक्षकों की देरी से आने वाली एसीआर की प्रथा को बंद करने को कहा गया।

रिक्त पदों के कारण पेश आ रही समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में इसके अलावा नए खोले गए स्कूलों, अपग्रेड स्कूलों, पेंडिंग आडिट पैरा, कोर्ट केस, विधानसभा में उठे मामलों, लैपटॉप वितरण योजना, पेंशन मामलों और पदोन्नति मामलों पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed