{"_id":"635279d6ba13b30e801a0bea","slug":"mother-mother-died-due-to-bike-collision-injuries-to-two-childrenaccident-mandi-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: बाइक की टक्कर से मां की मौत, दो बच्चों को आईं चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: बाइक की टक्कर से मां की मौत, दो बच्चों को आईं चोटें
Fri, 21 Oct 2022 04:28 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी , जोगिंद्रनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी , जोगिंद्रनगर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Oct 2022 04:28 PM IST
सार
मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर जोगिंद्रनगर बाजार में एक तेज रफ्तार बाइक सवार राह चलते मां और उसके दो बच्चों को रौंदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर बाजार में हादसा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर जोगिंद्रनगर बाजार में एक तेज रफ्तार बाइक सवार राह चलते मां और उसके दो बच्चों को रौंदकर फरार हो गया। तीनों घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान मां ने दम तोड़ दिया है। मृतका की पहचान अंजू देवी निवासी तोबड़ी जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। घायल बच्चों की पहचान कार्तिक(5) और बंधु(3) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे की पुष्टि डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने की है। बाइक सवार की तलाश जारी है। उधर, अस्पताल में गुस्साए लोगों ने विरोध जताया। मौके पर नामांकन के बाद विधायक प्रकाश राणा भी पहुंचे। इस दौरान परिजनों व स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए आरोपी चालक को तुरंत पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन