फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mother died after gave birth to girl child at una himachal

दुनिया में आते ही मासूम के सिर से उठा मां का साया, दूध तक नसीब नहीं हुआ

Sun, 19 Jan 2020 11:00 AM IST
Krishan Singh शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, ऊना
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Jan 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Mother died after gave birth to girl child at una himachal
- फोटो : अमर उजाला

...अभी उसने दुनिया में कदम रखा ही था कि सिर से मां का साया ही उठ गया। सुनीता पांच दिन से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दाखिल थी। तय तारीख 18 जनवरी को दोपहर ठीक ढाई बजे सुनीता का सीजेरियन हुआ। एक स्वस्थ बच्ची ने जन्म लिया। परिजनों ने बेटी के आगमन पर खुशी मनाई। तब तक सब कुछ ठीक था। किसको मालूम था कि जन्म लेने के बाद मासूम को अपनी मां का दूध तक नसीब नहीं होगा। 

विज्ञापन


काफी देर तक जब सुनीता को होश नहीं आया तो परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ को इसकी सूचना दी। जच्चा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह बेशक जांच का विषय है। लेकिन परिजनों की मानें तो कई मर्तबा डॉक्टर को बुलाने के बावजूद सुनीता को देखने कोई नहीं आया। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में मरीजों की जान की क्या कीमत है, इस घटना ने जाहिर कर दिया।

विज्ञापन

Mother died after gave birth to girl child at una himachal

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जन्म लेते ही मां को खो चुकी बच्ची को देख हर कोई रुआंसा हो गया। यह पहली बार नहीं है कि ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में ऐसी घटना हुई है। इससे पहले भी चिकित्सकों की कथित लापरवाही के चलते कई लोगों की जान जा चुकी है। कई की जान आफत में पड़ गई।

करीब डेढ़ साल पहले अस्पताल में जान गंवा चुकी महिला को चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया था। डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत पर भी अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ था। बहरहाल जिस परिवार में कुछ पल के लिए खुशियों का आलम था वहीं अब मातम पसरा है। लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed